29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इस क्षेत्र में फिर कटी भूमिगत केबल, हुआ आधा गांव अंधेरे में

-दिन भर डिस्कॉम के कर्मचारी ढूंढते रहे, लेकिन नहीं मिला फाल्ट
less than 1 minute read
Google source verification
Rural Light Problems

राजस्थान के इस क्षेत्र में फिर कटी भूमिगत केबल, हुआ आधा गांव अंधेरे में

बासनी(जोधपुर). पिछले कई महिनों से आगोलाई के ग्रामीणों को बिजली समस्या को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में जब से विद्युत लाइन को भूमिगत किया गया है, तब से दर्जनों बार केबल फाल्ट की समस्या आ चुकी है। कभी 33 केवी लाइन में फाल्ट तो कभी 11 केवी की केबल में फाल्ट आ जाता है। सोमवार को बस स्टैंड पर ठेकेदार की ओर से टेलिफोन की केबल भूमिगत करने के दौरान 11 केवी लाइन में फाल्ट आ गया। जिससे कस्बे के गवारिया का बास, देवासियों का बास, आधा बस स्टैंड क्षेत्र सहित आधे गांव में सोमवार शाम सात बजे से घरों से बिजली गायब है। मंगलवार दिनभर डिस्कॉम के कर्मचारी व कनिष्ठ अभियंता को मशक्कत के बावजूद भी फाल्ट नहीं मिला। कनिष्ठ अभियंता सूरज वर्मा ने बताया कि फाल्ट ढू़ंढने की कोशिश जारी है।