7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेट्स पर धक्का-मुक्की से हिट एंड रन सहित इन विवादों से रहा है सलमान का नाता, पढ़ें विशेष रिपोर्ट

अपने बयानों की वजह से भी वह कई बार विवादों में आया।

2 min read
Google source verification

जोधपुर . 27 दिसंबर 1965 को जन्मे अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद से सलमान एक के बाद एक विवादों में फंसता रहा है। काला हिरण शिकार हो या हिट एंड रन केस इन सबमें सलमान कोर्ट कचहरियों के चक्कर लगाता रहा और कई बार जेल भी गया। अपने बयानों की वजह से भी वह कई बार विवादों में आया।

हिरण शिकार के अलावा इन विवादों में फंसा सलमान


हिट एंड रन : 28 सितंबर 2002 की रात सलमान पर बांद्रा में अमेरिकन एक्सप्रेस बेकरी के बाहर फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर कार चढ़ाने का आरोप लगा। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई और चार घायल हो गए थे। सलमान उस वक्त नशे में बताया गया। उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ। इस मामले में उसे निचली अदालत ने सजा सुनाई। बाद में हाईकोर्ट ने बरी कर दिया।

अभिनेत्री को सेट पर धक्का देना: फिल्म कुछ ना कहो के सेट पर सलमान ने नशे में एक अभिनेत्री से झगड़ा कर धक्का दे दिया था। बाद में बीच बचाव से मामला शांत हुआ।

विवेक ओबरॉय को धमकी: 2003 में अभिनेता विवेक ओबरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐश्वर्या राय को लेकर बयान दिया था। मीडिया में गुस्साए सलमान द्वारा विवेक से गाली-गलौच करने की खबरें सुर्खिया बनी।

शाहरुख के साथ अनबन: 2008 में केटरीना कैफ के जन्मदिन की पार्टी सलमान व शाहरुख खान के झगड़े की खबरें भी चर्चा में रहीं। इसके बाद दोनों में लम्बे समय तक अनबन चलती रही।

कार्यकर्ता ने करवाया मुकदमा: अप्रेल 2015 में अखिल इंडियन करप्शन निर्मूलन समिति के सदस्य ने सलमान व उनके बॉडीगार्ड पर हाथापाई करने व गाली-गलौज करने का मामला दर्ज कराया था। आरोप था कि फ्लाइट में सलमान ने अपने बॉडीगार्ड से उनके दस्तावेज छीनने के लिए बोला था।

बिग बॉस को लेकर विवाद: रियलिटी शॉ बिग बॉस में धार्मिक भावनाओं का आहत करने व अश्लीलता को बढ़ावा देने का मामला बरेली में दर्ज हुआ था। उस मामले में सलमान को आरोपी बनाया गया था।

विवादित बयान: 2016 में सलमान ने फिल्म सुल्तान की शूटिंग के दौरान एक विवादित बयान देते हुए खुद की थकान की तुलना रेप पीडि़ता से कर दी थी। इस बयान को लेकर भी बवाल हुआ था।


दलितों पर टिप्पणी: सलमान के खिलाफ हाल ही दलितों पर टिप्पणी किए जाने को चूरू, मेड़ता व जोधपुर के नागौरी गेट थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। सलमान ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट से एफआईआर निरस्त की गुहार लगाई थी। हाईकोर्ट ने चूरू व मेड़ता में दर्ज एफआईआर निरस्त करने के निर्देश दिए थे। नागौरी गेट थाने में दर्ज एफआईआर में कार्रवाई नहीं करने के निर्देश जारी हुए।