
जोधपुर . काला हिरण शिकार मामले में फंसे बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान सहित अन्य सितारों पर जोधपुर की एक कोर्ट 5 अप्रैल को अपना फैसला सुनाने वाली है। सुनवाई को लेकर सिने अभिनेता और अदाकारा अभी से जोधपुर आने लग गए हैं। इस सिलसिले में पूर्व अभिनेत्री नीलम कोठारी बुधवार दोपहर को जोधपुर पहुंची। यहां वे अपने पति व कलाकार समीर सोनी के साथ एयरपोर्ट पहुंची। यहां से वे अपने होटल के लिए रवाना हो गईं। उल्लेखनीय है कि सलमान खान समेत सभी पक्षों की सुनवाई बीते दिनों पूरी हो गई थी। काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान के अलावा बॉलीवुड अदाकार सैफ अली खान , नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे भी जोधपुर पहुंच चुके हैं। ये मामला 20 साल से कोर्ट में चल रहा है। अंतिम बहस के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। पिछली सुनवाइयों में वे जोधपुर आती रहीं हैं।