19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
video : सलमान खान फिर से सुर्खियों में हैं, रहेंगे सुल्तान या फैन्स होंगे हैरान?
Play video
Hindi News / Rajasthan / Jodhpur / Videos / video : सलमान खान फिर से सुर्खियों में हैं, रहेंगे सुल्तान या फैन्स होंगे हैरान?

video : सलमान खान फिर से सुर्खियों में हैं, रहेंगे सुल्तान या फैन्स होंगे हैरान?

जोधपुर. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। टीवी शोज के साथ साथ उनके प्रशंसकों को हिरण शिकार केस से जुड़ी उनकी अगली पेशी का इंतजार है। इसे लेकर वे कई कयास लगा रहे हैं।  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

MI Zahir

•

Updated: 23 Jul 2018, 7:09 PM IST

जोधपुर. बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान के हिरण शिकार प्रकरण में सजा और रिहाई से जुडे़ केस को लेकर प्रशंसकों में चर्चा जोरों पर है। सलमान खान के दुखी होने पर वे दुखी होते हैं और सलमान खान को खुश देखते हैं तो उनके चेहरों पर खुशी दौड़ जाती है। उनसे जुड़ी पेशी की तारीखों से भी फैन्स का यह इमोशनल कनेक्शन है।

 

सलमान खान जोधपुर नहीं आए थे
पिछली बार इस सम्बंध में जोधपुर की कोर्ट में सुनवाई हुई थी। सुनवाई के दौरान सलमान खान जोधपुर नहीं आए थे। उनकी तरफ से हाजरी माफी की अर्जी पेश की गई थी। इस केस में अपील अधूरी रही थी और अब 3 व 4 अगस्त को सुनवाई होगी।

हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान को पांच अप्रेल को सुनाई गई सजा के स्थगन की अपील पर सत्र न्यायालय में सुनवाई हुई थी। चुनौती देने वाली अपील पर सलमान खान के अधिवक्ता महेश बोड़ा ने बहस की थी। जबकि डीजे ग्रामीण की अदालत में सरकार की तरफ से अधिवक्ता पोकरराम विश्नोई और विश्नोई समाज के अधिवक्ता महिपाल विश्नोई ने भी बहस की थी। इसी अदालत में राज्य सरकार की ओर से सलमान को अवैध हथियार मामले में बरी करने के खिलाफ दायर अपील पर भी सुनवाई चल रही है। गत 7 और 17 मई को मामलों की अलग-अलग सुनवाई के दौरान सलमान के अधिवक्ता के आग्रह के बाद न्यायाधीश चंद्रकुमार सोनगरा ने दोनों मामलों में पक्षकार और तथ्यों की समानता के मद्देनजर एक ही दिन सुनवाई रखने का आदेश दिया था।

बहस में दलील, इन केस में सजा और बरी
सलमान खान को जिस मामले में 5 साल की सजा दी गई वह 2 अक्टूबर 1998 का है। जब कि इस मामले के बाद के दोनों मामलों में सलमान खान को हाइकोर्ट ने बरी कर दिया, जिन दस्तावेजों, गवाहों और रिकवरी आदि को हाईकोर्ट ने शेष दोनो मामलों में खारिज कर दिया और फर्जी ठहरा दिया, उन्ही दस्तावेजों, गवाहों व रिकवरी आदि पर बनाए गए पहले मुकदमे में सलमान दोषी कैसे हो गया ? सलमान खान की ओर से दायर अपील में मंगलवार को अपीलकर्ता अधिवक्ताओ की ओर से की गई बहस में यह दलील दी गई। डीजे ग्रामीण की अदालत में हुई सुनवाई में सलमान खान के अधिवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता महेश बोड़ा, निशांत बोड़ा व हस्तीमल सारस्वत ने जोरदार पैरवी की। उन्होंने अपनी बहस में जिप्सी व सलमान के हथियारों को लेकर बहस की। जबकि जिप्सी वाला भाग पूरा करने के बाद हथियार, गन आदि के बारे में बहस शेष रह गई, जो अब 3 व 4 अगस्त को पूरी करेंगे। प्रशंसकों को अब इन तारीखों का इंतजार है।