आपको बता दें कि सलमान खान को जोधपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने काला हिरण शिकार प्रकरण में पांच साल की सजा एवं दस हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसके बाद सलमान ने डीजे कोर्ट में सजा स्थगन और जमानत के लिए अपील की है, जिस पर डीजे कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की थी। उन्हें शनिवार को 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई थी इसके बाद वह अपनी दोनों बहनो अर्पिता और अलवीरा के साथ मुंबई रवाना हो गए थे।