15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आसाराम ने सलमान खान को दी ये सलाह, राजी हो गए ‘दबंग’

सलमान शाम 5.30 बजे जेल से बाहर आए। इस दौरान आसाराम से कई बार मिले।

2 min read
Google source verification
Salman khan

जोधपुर। आखिर तीन दिन बाद शनिवार को अभिनेता सलमान खान को जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायालय ने सजा स्थगित कर रिहा करने का आदेश दे दिया। दोपहर बाद तीन बजे सजा स्थगित कर जेल से रिहा करने के आदेश के बाद सलमान शाम 5.30 बजे जेल से बाहर आए। इस दौरान आसाराम से कई बार मिले। सलमान ने शुक्रवार को आसाराम को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। आसाराम ने शनिवार को सलाह दी कि वह सिगरेट छोड़ दे व कॉफी पीना बंद कर दें, यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। इस पर सलमान ने अमल करने की बात कही।

काला हिरण शिकार: जोधपुर जेल से रिहा हुए सलमान खान, एक झलक के लिए उमड़ी भीड़

सुरक्षाकर्मियों को फिटनेस के गुर
जेल में सलमान जब एक्ससाइज करता था तो सुरक्षाकर्मी भी उसे फिटनेस राज पूछते थे। सलमान ने उनको फिटनेस के गुर दिए। सलमान को जमानत की सूचना भी सुरक्षाकर्मियों ने ही दी। सलमान ने जाते समय सुरक्षाकर्मियों को धन्यवाद दिया।

सलमान मेरा खास मेहमान

सूत्रों के अनुसार शुक्रवार रात सलमान बैरक में आधी रात तक इधर-उधर घूमते रहे। वह सिगरेट भी फूंकते रहे। सलमान ने तीन दिन के दौरान जेल में बना खाना ही खाया। पानी भी जेल का पीया। सुबह सलमान ६ बजे नींद से जग गए। फ्रेश होकर कॉफी पीने के बाद करीब डेढ़ घंटे तक बैरक में टहले और एक्सरसाइज की। इस बीच सलमान की मुलाकात बैरक के पड़ोसी आसाराम से हो गई। आसाराम ने सलमान को एक्सरसाइज करते देख सलाह दी कि वह योग करे। दोनों के बीच योग, धर्म, देश के मुद्दे पर चर्चा हुई। आसाराम ने सुरक्षाकर्मियों से कहा, ‘सलमान मेरा खास मेहमान है। इसे जल्द जमानत मिलेगी।’

सलमान ने बर्थडे विश कर दिया तोहफा
मालूम हो कि सलमान ने शुक्रवार को आसाराम के जन्मदिन पर उन्हें विश किया था। संयोग है कि सलमान को मिली जमानत के बाद अब आसाराम पर भी फैसला आने वाला है। कहा जा सकता है कि सलमान ने बर्थडे विश कर आसाराम को तोहफा दे दिया है।

बहनों ने कहा- सब्र रखो, जल्द ही बाहर आ जाओगे, सलमान बोले, मैं ठीक हूं, मेरी चिंता मत करो

अदालत में अलवीरा को आए चक्कर
सलमान खान की दोनों बहनें अर्पिता और अलवीरा भी कोर्ट पहुंची थी। फैसला सुनकर दोनों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। फैसले से सलमान के लाखाें प्रशंसकाें ने भी राहत की सांस ली है। अदालत में सुनवार्इ के दाैरान खड़े-खड़े अलवीरा को कोर्ट परिसर में ही चक्कर आ गए। इसके बाद कुछ देर आराम करने बाद वे फिर से काेर्ट रूम में आर्इं।

बता दें कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने गुरूवार को कांकाणी गांव में दो हिरणों का शिकार करने के 20 साल पुराने मामले में फिल्म अभिनेता को 5 साल की जेल एवं दस हजार रूपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसमें सैफ अली खान , तब्बू, सोनाली बैन्द्रे, नीलम तथा स्थानीय निवासी दुष्यंत सिंह को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया था।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बाद अब आएगा आसाराम पर फैसला, तय हुई फैसले की तारीख