
जोधपुर की कायलाना झील के पास नब्बै के दशक में बना संत चिडि़यानाथ स्मृति मरु गंगा उद्यान का गुलशन उजड़ चुका है। फोटो क्रेडिट : एसके मुन्ना

उद्यान की हालत उस मीन के जैसी हो गई है, जो पानी में भी रहकर प्यासी है। फोटो क्रेडिट : एसके मुन्ना

जोधपुर जन विकास समिति की ओर से करीब १.३१ लाख की लागत से उद्यान परिसर में भगवान शिव की प्रतिमा लगाने के बाद उद्यान का उद्घाटन पूर्व जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री राजेन्द्र गहलोत ने किया था। फोटो क्रेडिट : एसके मुन्ना

उद्यान को हरा भरा करने की बड़ी घोषणाएं की गई, लेकिन वर्तमान में समूचा उद्यान परिसर में कंटीली झाडि़यां उग चुकी हैं। फोटो क्रेडिट : एसके मुन्ना

उद्यान में आने वाले दर्शकों के लिए निर्मित बैंचों के तो पत्थर तक गायब हो चुके है। उद्घाटन पट्टिका तक क्षतिग्रस्त की जा चुकी है। फोटो क्रेडिट : एसके मुन्ना

उद्यान का कोई धणी धोरी नहीं होने के कारण फव्वारे बंद पड़े हैं। फव्वारे का पौण्ड भी जर्जर हो चुका है। हिमालय का पानी का जोधपुर आने की खुशी में उद्यान का निर्माण किया गया था। फोटो क्रेडिट : एसके मुन्ना

संत चिडि़यानाथ के श्राप से मुक्ति मिलने पर उनकी स्मृति में निर्मित मरु गंगा उद्यान कचरों के ढेर में तब्दील हो चुका है। फोटो क्रेडिट : एसके मुन्ना

पार्क में जगह जगह जल के रिसाव और बंद पड़ी लाइटों को लंबे अर्से से कोई देखने वाला तक नहीं है। विगत दो दशक में किसी भी जनप्रतिनिधि ने पार्क की सुध नहीं ली है। फोटो क्रेडिट : एसके मुन्ना

जब नब्बै के दशक में हिमालय का पानी जोधपुर पहुंचा तो चिडि़यानाथ के श्राप से मुक्ति पर जोधपुर शहरवासियों सहित पूरे मारवाड़ में खुशी की लहर छा गई थी। फोटो क्रेडिट : एसके मुन्ना

उसी शापमुक्ति की खुशी में चिडि़यानाथ की स्मृति में उद्यान निर्मित किया गया जो वर्तमान में पूरी तरह उपेक्षा का शिकार है। फोटो क्रेडिट : एसके मुन्ना