22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jodhpur / कोचिंग सेन्टर को सीज किया

कोचिंग सेन्टर को सीज किया

कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जॉइंट इंफोर्समेंट टीम उत्तर का अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। कोविड-19 गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर कोचिंग सेंटर को सीज करने की कार्रवाई की गई। डीसीपी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बढ़ते संक्रमण को देखते जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन कोरोना गाइड लाइन की पालना सुनिश्चित करवाने का प्रयास कर रहा है और गाइड लाइन की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rajendra Singh Rathore

•

Updated: 8 Apr 2021, 6:33 PM IST

कोचिंग सेन्टर को सीज किया

कोचिंग सेन्टर को सीज किया

जोधपुर. कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जॉइंट इंफोर्समेंट टीम उत्तर का अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। कोविड-19 गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर कोचिंग सेंटर को सीज करने की कार्रवाई की गई। डीसीपी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बढ़ते संक्रमण को देखते जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन कोरोना गाइड लाइन की पालना सुनिश्चित करवाने का प्रयास कर रहा है और गाइड लाइन की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। डीसीपी ने बताया कि गुरुवार को जॉइंट एनफोर्समेंट टीम ने पावटा क्षेत्र का दौरा किया और वहां संचालित हो रहे कई कोचिंग सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उपायुक्त शैलेंद्र कुमार और एसीपी शिवनारायण चौधरी की टीम सत्यकेतु कोचिंग सेंटर पहुंची तो वहां करीब 300 स्टूडेंट अध्ययन कर रहे थे। अधिकांश छात्रों ने मास्क नहीं पहन रखा था और बैठक के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं हो रही थी। कोचिंग सेंटर पर पर्याप्त सैनिटाइजेशन की व्यवस्था नहीं होने पर जेट उत्तर की टीम में सत्यकेतु कोचिंग सेंटर को सीज किया है। तोमर ने बतायाा कि जेट का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।