19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
मध्यस्थ के माध्यम से देह व्यापार के लिए आई थीं युवतियां, सेक्स रैकेट के हो सकते हैं खुलासे
Play video
Hindi News / Rajasthan / Jodhpur / Videos / मध्यस्थ के माध्यम से देह व्यापार के लिए आई थीं युवतियां, सेक्स रैकेट के हो सकते हैं खुलासे

मध्यस्थ के माध्यम से देह व्यापार के लिए आई थीं युवतियां, सेक्स रैकेट के हो सकते हैं खुलासे

देह व्यापार की आरोपी तीनों युवतियां व तीन ग्राहकों को जेल भेजा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 23 Aug 2018, 10:54 AM IST

जोधपुर. रातानाडा थानान्तर्गत हाइकोर्ट कॉलोनी स्थित गेस्ट हाउस में देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार होने वाली तीनों युवतियां करीब तीन दिन पहले ही गेस्ट हाउस पहुंची थी। गेस्ट हाउस संचालक ने एक मध्यस्थ के माध्यम से तीनों को बुलाया था। गिरोह के संबंध में जांच के लिए पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक व मध्यस्थ को बुधवार को रिमाण्ड पर लिया। जबकि तीनों युवतियों व तीन ग्राहकों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार प्रकरण में गिरफ्तार श्रीइन गेस्ट हाउस के संचालक रातानाडा में कृष्ण मंदिर के पास निवासी सौरभ गहलोत, बड़ा मूथों का बास निवासी मध्यस्थ महिपाल जैन, बतौर ग्राहक कबीर नगर निवासी मोहम्मद असलम, पाली में हेमावास निवासी दिग्विजय सिंह व बीजेएस निवासी राजदीप सिंह सोढ़ा के साथ ही गाजियाबाद निवासी काजल जाट, देहरादून निवासी शिवानी चौधरी व मैग्लीन को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों युवतियों के साथ बतौर ग्राहक दिग्विजय सिंह, मोहम्मद असलम व राजदीप सिंह को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए।

जबकि गेस्ट हाउस संचालक सौरभ गहलोत व मध्यस्थ महिपाल जैन को दो-दो दिन के रिमाण्ड पर भेजा गया है। दोनों से सेक्स रैकेट में शामिल अन्य व्यक्तियों के साथ ही युवतियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि फर्जी ग्राहक भेजकर सौदा तय होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को गेस्ट हाउस में दबिश देकर संचालक व मध्यस्थ के साथ तीन ग्राहकों व तीन युवतियों को देह व्यापार के आरोप में किया गया था।