
nagar nigam jodhpur
जोधपुर . होली क े बाद अष्टमी को भरने वाला मेला शीतलाअष्टमी मेला जोधपुर के कागा क्षेत्र स्थित शीतला माता मंंदिर में लगता है। मान्यता है कि बच्चों को ओरी, अचपड़ें जैसी बीमारियां माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाने से नहीं होती इसके चलते यहां लाखों संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने व ठंडे का भोग लगाने पहुंचते है। जाेधपुर में यह मेला 8 मार्च को भरेगा। साेमवार को नगर िनगम के अधिकारियों ने इस मेले की व्यवस्थाओं का जायजा िलया और अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के आदेश दिए गए।
यह अधिकारी पहुंचें
शीतलाष्टमी पर कागा स्थित शीतला माता मंदिर में भरने वाले मेले की तैयारियों को लेकर महापौर घनश्याम ओझा, उप महापौरदेवेन्द्र सालेचा और निगम आयुक्त ओमप्रकाश कसेरा ने मेला स्थल का दौरा किया। ८ मार्च को शुरू होने वाला मेला २५ मार्च तक चलेगा। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम ने मंदिर समिति, जिलाप्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। निगम की ओर से मार्ग की सड़कों पर पेचवर्क, अतिरिक्त लाइटलगाने और दीवारों पर सफ ाई के स्लोगन लि ााने का कार्य किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान निगम उप मु य सचेतक राकेश बागरेचा, सीवरेज समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोलंकी, अवज्ञा एवं अतिक्रमण समिति अध्यक्ष
भंवर प्रजापति, पार्षद अरविन्द गहलोत, अमरलाल व्यास, गोपाल ओझा,
सीएसआई चैनसिंह इंदा सहित निगम के अन्य अधिकारी, मंदिर कमेटी सदस्य
मौजूद थे।
सौंपा ज्ञापन
शीतला माता ट्रस्ट ने महापौर को ज्ञापन देकर मेला स्थल के प्रवेश द्वार से अतिक्रमण हटाने, क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त करने व सफाई व्यवस्था बनाए र ाने की मांग की। ट्रस्ट उपाध्यक्ष आनंदसिंह ााटी व मंत्री नरपतसिंह गहलोत ने बताया कि मेला मैदान व मार्ग में ३०० फीट की परिधि में किसी ाी प्रकार की दुकान, केबिन व अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाकर पाबंदकरने की निगम स त कार्रवाई की जाए।
Published on:
28 Feb 2018 10:02 am

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
