युवाओं ने पेश की मिशाल, यूनाइटेड अरब अमीरात में बना दिये होली के चंग, अब गा रहे मारवाड़ी फागण गीत।
विदेश में नौकरी कर रहे मारवाड़ के युवाओं ने होली पर पर चंग बनाकर फागण गीतों के साथ उत्सव का आनंद ले रहे है। दुबई में नौकरी कर रहे युवा अब शाम को चंग की थाप पर मारवाड़ी फागण गीत गा रहे है। वही दुबई के लोग भी भारतीय संस्कृति में उत्सवों के महत्व को जानकर अभिभूत हो रहे है। रात्रि में 8 बजे से 12 बजे तक फागण गीतों की गूंज रहती है।
ये भी पढ़ें
