17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
Play video

फलोदी में पारा 45.6 डिग्री

Rajasthan: कुछ स्थानों पर आंधी आने व छींटे पडऩे की संभावना
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Gajendra Singh Dahiya

•

Updated: 24 May 2018, 6:53 PM IST

जोधपुर . संभाग के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को तेज गर्मी रही। शहर व कस्बे तवे की तरह तप रहे थे। फलोदी में पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस रहने से कस्बा भट्टी की तरह सुलग रहा था। जोधपुर, बाड़मेर और जैसलमेर में भी सूरज के तीखे तेवर ने लोगों को बेहाल किए रखा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बनने और पश्चिमी विक्षोभ से तेज धूल भरी हवा चलने के साथ कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

सूर्यनगरी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री रहा जो कल की तुलना में करीब चार डिग्री कम था। धूप निकलने के साथ ही धरती गर्म होने लग गई। सुबह दस बजे के बाद आसमान से बरसती आग में शहरवासी झुलसने लग गए। गर्मी के मारे लोग अपने घरों और दफ्तरों में दुबके रहे। दोपहर में तापमान 43.2 डिग्री पहुंच गया। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी बेजां गर्मी रही।
जैसलमेर और बाड़मेर भी तेज गर्मी रही। बाड़मेर में रात का पारा 28.7 और दिन का 44.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जैसलमेर में यह क्रमश: 26.3 व 44.4 डिग्री मापा गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़