
Swine flu- In Jodhpur continuously getting death
-जोधपुर. कहर बरपा रहे स्वाइन फ्लू ने सोमवार को एक और जान ले ली। तीन नए रोगी इसकी चपेट में आए हैं। इस साल की यह १८वीं मौत है। हालांकि स्वाइन फ्लू पीडि़त महिला ने अहमदाबाद में उपचार के दौरान दम तोड़ा।
जानकारी के अनुसार सोमवार को माइक्रो बायलॉजी लैब में जांच के लिए १६ नमूने भेजे गए। इसमें मगरा पूंजला निवासी ३२ वर्षीय महिला, बीजेएस निवासी व्यक्ति, जालोर निवासी २५ वर्षीय महिला में स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई।
मंडोर सैटेलाइट अस्पताल के प्रभारी डॉ.राजेश टेवानी ने बताया कि उनके क्षेत्र हरलाव का बेरा निवासी एक महिला तकरीबन २० जनवरी को बीमार हुई थी। जिसे जांच के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल ले गए। वहां स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई। तब परिजन महिला को इलाज के लिए अहमदाबाद ले गए।
जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका का पुत्र बालेसर ब्लॉक में चिकित्सक हैं। उल्लेखनीय है कि इस साल ६५ मरीजों में स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। जबकि स्वाइन फ्लू से १८ मौतें हो चुकी हैं।्र
उम्मेद अस्पताल में बदली यूनिटें, एक फरवरी से होगी लागू
जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में एक साथ सात यूनिटों का पुनर्गठन किया गया है। यह आदेश अस्पताल अधीक्षक डॉ.रंजना देसाई ने जारी किए, जो एक फरवरी से प्रभावी रूप से लागू होंगे। इस आदेश के तहत पहले केवल छह यूनिटें ही संचालित होती थी, जिसे बढ़ाकर सात कर दिया।
इसके तहत यूनिट एक में प्रभारी डॉ.रंजना देसाई, डॉ.आरके देवड़ा, डॉ.रीतू विजानिया, डॉ.किरण मिर्धा व सीनियर रेजिडेंट होंगी। इसमें ओपीडी हर सोमवार और पहले व तीसरे शनिवार को होगी। गर्भावस्था की जांच शुक्रवार को होंगी।
यूनिट दो में डॉ.इंद्रा भाटी, डॉ.रेखा चौधरी, डॉ.सरोज चौधरी व सीनियर रेजिडेंट होगी। ओपीडी हर मंगलवार और दूसरे और चौथे शनिवार को होगी। गर्भावस्था की जांच सोमवार को होंगी। यूनिट तीन में आचार्य डॉ.हंसलता गहलोत, डॉ.सरोज मौर्य, डॉ.सुनीता कौशल व सीनियर रेजिडेंट होंगी। ओपीडी हर बुधवार और पहले और चौथे रविवार को होगी। गर्भावस्था की जांच मंगलवार को होगी।
यूनिट चार में डॉ.रिजवाना शाहीन, डॉ.पूनम पारख, डॉ.रेणु जैन, डॉ.कल्पना गोयल व दो सीनियर रेजिडेंट होंगी। ओपीडी हर सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व पहले, तीसरे और पांचवे रविवार को होगी। गर्भावस्था की जांच बुधवार को होगी। यूनिट पांच में डॉ.कल्पना मेहता, डॉ.विमला चौधरी, डॉ.शैली बलारा व सीनियर रेजिडेंट होंगी। ओपीडी हर मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और दूसरे व चौथे रविवार को होगी।
गर्भावस्थ की जांच गुरुवार को होगी। यूनिट छह में डॉ.रेखा जाखड़, डॉ.स्वाति मेहता, डॉ.सुनीता लांबा व सीनियर रेजिडेंट होंगी। ओपीडी हर गुरुवार व दूसरे और चौथे रविवार को होगी। गर्भावस्था की जांच बुधवार को होगी। इसी तरह नई यूनिट का पुनर्गठन किया गया है। इसमें डॉ.बीएस जोधा, डॉ.संतोष खोखर व दो रेजिडेंट होंगी। ओपीडी शुक्रवार और तीसरे व पांचवे रविवार को होगी, जबकि गर्भावस्था की जांच गुरुवार रखी गई है।
Published on:
30 Jan 2018, 2:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.