
जोधपुर . हमारे देश में जिस तरह कर्मचारी-अधिकारी को सेवानिवृत्ति दे दी जाती है, उसी तरह देश की राजनीतिक पार्टियों को भी अपने उम्मीदवार को तय आयु के बाद बतौर प्रत्याशी चुनाव में नहीं उतारना चाहिए। पार्टियां उन दिग्गज नेताओं का अनुभव लें और युवाओं को मौका दें। अफसोस है कि पूरे विश्व की तुलना में हमारे देश में सबसे अधिक युवा हैं। इसके बावजूद राजनीतिक पार्टियां युवाओं को मौका नहीं देती। कुछ ऐसे ही तर्क मंगलवार को राजस्थान पत्रिका की ओर से पत्रिकायनÓ में हुए टॉक शो में भागीदारी निभाने वाले युवाओं ने दिए।
पत्रिका का अभियान हमारे राजनीतिक सिस्टम को सुधारने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास कर रहा है। स्वर्णिम टाक, छात्रा अच्छे उद्देश्य के लिए अच्छे व्यक्ति का आगे आना जरूरी है। गंदी राजनीति देश को विकसित नहीं कर सकती।
आर पी कालीराना, छात्र
देश के हर व्यक्ति यह सोचकर कार्य करें कि मुझे मेरे देश को आगे ले जाना है। बदलाव जरूर आएगा। राजूसिंह भाटी, छात्र। वर्तमान में राजनीति की साख जिस तरह गिर रही है, अब इस सिस्टम को बदलना होगा।
श्रवण पटेल, युवा
राजनीतिक दल देश के विकास की बात कम करते हैं। राजनीति शुद्धीकरण होना अति आवश्यक है। सत्यवीर, छात्र नेक व निर्भीक और गैर राजनीतिक लोगों के आगे आकर देश की कमान संभालने का समय आ गया है।
मोहित जांगिड़, छात्र
यह मुहिम देश की राजनीति में बदलाव के बारे में सभी को सोचने पर मजबूर कर देगी। मोनिका नागर, छात्रा देश के विकास के लिए अच्छी छवि वाले लोग आगे आने चाहिए। शिक्षा व उम्र भी तय होनी चाहिए।
सौरभ रघुवंशी, छात्र
राजनेता की योग्यता तय होनी चाहिए। अनपढ़ लोग देश में सरकार चला रहे है। ऐसे में देश का विकास संभव नहीं। अनिल राखेचा, युवा योग्य और ईमानदार लोग राजनीति में आगे नहीं आएंगे तो अयोग्य व और बेइमान लोग राज करेंगे।
डॉ. दिनेश दत्त शर्मा, युवा
जातिवाद से परे विकास के मुद्दों पर कार्य करने वाले व विभिन्न सेवा से जुड़े साफ छवि के लोग आगे आए। श्रीपाल चौधरी, युवा तानाशाही शासन लोकतंत्र के लिए खतरा बन रहा है। कर्मठ व ईमानदार व्यक्ति आगे आए।
जेपी विश्नोई, युवा
अच्छे लोग राजनीति में आना नहीं चाहते। आते भी है तो गन्दी राजनीति के शिकार हो जाते है। बदलाव जरूरी है।
विरेन्द्र चौधरी, छात्र
इस मुहिम से साफ छवि वालों को आगे आने का हौसला मिलेगा। अच्छे लोगों का राजनीति में आना जरूरी है। उर्मिला राठी, युवा जिताऊ उम्मीदवार को टिकट देने का का प्रचलन है। अब इसमें बदलाव जरूरी है।
सम्पतराज सेंगवा, युवा
देश में युवा अधिक है, लेकिन राजनीति में नहीं। अब राजनीति में आगे आकर बदलाव लाना होगा। डॉ नीता द्विवेदी, युवा राजनीतिक पार्टियों को भी अपने उम्मीदवार को एक तय आयु के बाद बतौर प्रत्याशी नहीं उतारना चाहिए।
नीरज चौधरी, युवा