
खाद्य तेल से भरा टैंकर पलटा, बर्तन भरने के लिए जुटी भीड़
देचू (जोधपुर) . राजमार्ग 125 व मेगा हाइवे रोड़ देचू से आगे जोधपुर की तरफ शुक्रवार की सुबह कच्चे खाद्य तेल से भरा टैंकर पलटी खा गया। तेल ले जाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।
गनीमत रही हादसे में चालक व परिचालक सुरक्षित बच गए। बीकानेर निवासी चालक गिरधारीराम गुजरात से गुरुवार शाम को कच्चा तेल से भरकर टैंकर अमृतसर पंजाब की तरफ ले रहा था। शुक्रवार की सुबह देचू से तीन किमी आगे राजमार्ग 125 व मेगा हाइवे पर घुमावदार मोड़ के पहुंचा तो अचानक सडक़ पर पशु आ जाने से गाड़ी का संंतुलन बिगड़ गया।गाड़ी सडक़ किनारे पलटी खा गई।
इससे टैंकर में भरा तेल पलटी खा गया। आसपास रहने एवं सडक़ से गुजरने वालों को तेल से भरे टैंकर पलटने की सूचना मिली तो बर्तन, प्लास्टिक के कैन लेकर देचू पुलिस के सामने खुलेआम ले जाने लगे। जब मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे तो पुलिस मूकदर्शक बनकर नजारा देख रही थी।थानाप्रभारी दीपसिंह भाटी स्वंय मौके पर ग्यारह बजे आने पर लोगों को तेल ले जाने से रोका।
Published on:
05 Oct 2018 10:53 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
