1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी समारोह में तोड़-फोड़ के तीन आरोपी गिरफ्तार

- बिन बुलाए महिला संगीत कार्यक्रम में खाना खाने पहुंचने से टोकने पर युवकों ने मचाया था उत्पात
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 21 Dec 2021, 1:43 AM IST

शादी समारोह में तोड़-फोड़ के तीन आरोपी गिरफ्तार

शादी समारोह में तोड़-फोड़ के तीन आरोपी गिरफ्तार

शादी समारोह में तोड़-फोड़ के तीन आरोपी गिरफ्तार
- बिन बुलाए महिला संगीत कार्यक्रम में खाना खाने पहुंचने से टोकने पर युवकों ने मचाया था उत्पात
जोधपुर.
बोरानाडा थाना पुलिस ने झंवर रोड पर बुझावड़ स्थित फार्म हाउस में बिल्डर की पुत्री के शादी समारोह में उत्पात मचाने के मामले में सोमवार को तीन युवकों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
थानाधिकारी किशनलाल बिश्नोई ने बताया कि गत 12 दिसम्बर की रात बुझावड़ के फार्म हाउस में बिल्डर की पुत्री की शादी का महिला संगीत समारोह था। जिसमें गांव के कुछ युवक बिन बुलाए खाना खाने पहुंच गए थे, लेकिन आयोजक व सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पहचान लिया था और अंदर जाने से टोक दिया था। कुछ देर बाद बोलेरो कैम्पर व अन्य वाहनों में सवार कुछ युवक लाठियां व सरियों से लैस होकर आए थे और वाहनों में तोड़-फोड़ की थी। महिलाओं से अभद्रता भी की गई थी। एक महिला के गले से सोने की चेन भी लूट ली गई थी। बिल्डर की तरफ से 13 दिसम्बर को एक नामजद युवक व अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई थी। मौके से पकड़ में आए दशरथसिंह को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसे बाद में एफआइआर में गिरफ्तार किया गया था।
इस मामले में बुझावड़ निवासी सूरजभानसिंह पुत्र देवीसिंह, सुरेन्द्रसिंह पुत्र अजीतसिंह व लक्ष्मणसिंह पुत्र सुमेरसिंह को गिरफ्तार किया गया। जबकि दशरथसिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की जांच व तलाश की जा रही है।