आदर्श जीरो टॉलरेंस रोड में यातायात के सभी नियमों की पूर्ण रूप से पालना होनी चाहिए। इनमें वाहन चालकों के हेलमेट, सीट बेल्ट, सिग्नल, जेब्रा लाइन, पार्र्किंग लाइन की पालना सहित सभी निमयों की पालना अनिवार्य होती हैं। इसके साथ ही टै्रफिक पुलिस की ओर से सिग्नल लाइट, जेब्रा लाइन, रोड के दोनों ओर पार्र्किंग लाइन व यातायात नियमों के साइन बोर्ड होते हैं। चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को तैनात कर लोगों को नियमों की पालना के लिए जागरूक किया जाता है और नियम तोडऩे पर सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए।