आराेप है कि 24 अप्रेल को ऊंझा मण्डी से कोलकाता के लिए 74 लाख रुपए का जीरा कालू उर्फ रामकुमार के कहने पर धर्मेन्द्र की ट्रक में भरवाया गया था, लेकिन ट्रक गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंचा था। ट्रक की लोकेशन गुड़ा बिश्नोइयान में होने का पता लगा था। ट्रांसपोर्ट मालिक ने ट्रक संचालक से बात की तो वह टालमटोल करने लगा। अपने स्तर पर प्रयास के बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया।