8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंकल जी, संभल कर रहना, कहीं लुट न जाएं

आजकल लुटेरों ने मिठाई खिलाने के बहाने बुजुर्गों को लूटने का सिलसिला शुरू किया है। आप भी सावधान रहना।

2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

May 15, 2018

chhindwara

loot on bike

जोधपुर .जिले के फलौदी इलाके में एक युवक ने आठ दिन में लूट की पांच वारदातें कर डाली। आरोपी ने पांचों ही बार बुजुर्ग लोगों को अपना शिकार बनाया। आरोपी हर बार अपने साथी की मदद से ग्रामीण इलाके से फलोदी आए बुजुर्ग को बहला फुसला कर अपनी बाइक पर बिठा लेता। बाद में सुनसान जगह ले जाकर बुजुर्ग को लूट लेते। इन युवकों ने 2 से 10 मई के बीच लूट की पांच वारदातें की। पुलिस ने मुख्य आरोपी व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। फलोदी में बुजुर्ग लोगों को झांसा देकर बाइक बैठा कर सुनसान जगह ले जाकर लूटने की पांच वारदातें होने के बाद एसपी (ग्रामीण) राजन दुष्यंत ने एक विशेष टीम का गठन किया था। थानाधिकारी मदनसिंह ने बताया कि लूट के मामलों में पुलिस ने रामपुरा मोखेरी (फलौदी) निवासी इकबाल पुत्र नसरदीन व रफ ीक पुत्र गफू र खां को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लूट की वारदातें करना कबूल किया है। इन्होंने बरजासर निवासी रामप्रताप विश्नोई से 32 हजार रुपए व मोबाइल, कानासर निवासी भोमाराम मेघवाल से भी 32 हजार रुपए और मोबाइल, फलौदी निवासी मांगीलाल माली से 600 रुपए, राणेरी निवासी सांगाराम मेघवाल से कागजात व उदाणियों की ढाणी निवासी बलवंताराम से मोबाइल व 16 हजार रुपए लूटे थे।

नई दुकान खोली है, मिठाई खाने चलो

ये लोग दोपहर एक से दो बजे के बीच अपना शिकार तलाश करते जब तेज गर्मी के कारण सड़कों पर आवाजाही कम हो रहती है। बाजार में आए किसी बुजुर्ग के पास जाकर कहते की उन्होंने मिठाई की दुकान खोली है और उसका आज उद्घाटन है। आप भी मिठाई खाने चलो। बुजुर्ग लोग उनके झांसे में आ जाते तो ये उन्हें बाइक पर बिठा लेते और तेज गति से बाइक चलाकर सुनसान जगह ले जाते। वहां उनसे नकदी, मोबाइल व अन्य कागजात छीनकर भाग जाते।

सरगना हर बार बदलता था साथी

लूट की वारदातों का मास्टरमाइंड आरोपी इकबाल है। बरामद की गई बाइक भी उसी की है। वह हर बार वारदात के बाद साथी बदलता था। वह खुद बाइक चलाता और एक युवक को पीछे बिठा लेता था। उसने रफीक के अलावा भी कुछ युवकों को साथ लेकर वारदातें की हैं। जिनमें सिकन्दर पुत्र शरीफ खां व सिकन्दर पुत्र सरादीन शामिल हैं। पुलिस इनकी भी तलाश कर रही है।