1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

राजस्थान के इस मेडिकल कॉलेज में तीन साल से हो रहा है निर्विरोध चुनाव

-छात्र सर्वसम्मति से ही चुन लेते हैं छात्र संघ पदाधिकारी, मतदान की जरूरत ही नहीं पड़ती-जोधपुर के एसएन मेडिकल कॉलेज में तीन साल से अनूठी मिसाल

Google source verification

-छात्र संघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 5 से
जोधपुर.
प्रदेश में जोधपुर के डॉ. एस. एन. मेडिकल कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर अनूठी मिसाल है। इस कॉलेज में पिछले तीन साल से बिना किसी व्यवधान के निर्विरोध चुनाव सम्पन्न होते हैं। कॉलेज के छात्र सर्वसम्मति से ही छात्र संघ पदाधिकारियों का चयन कर लेते हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदान करवाने की जरूरत ही नहीं पड़ती है। संभवत: प्रदेश में यह पहला ऐसा मेडिकल कॉलेज हैं, जहां सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव करवाए जाते हैं। हालांकि हर साल कॉलेज प्रशासन अपनी तरफ से छात्र संघ चुनाव की पूरी प्रक्रिया सम्पन्न करवाता है। ताकि कॉलेज में नियमों की पूरी पालना बनी रहें। नामांकन भी दाखिल करवाए जाते हैं, लेकिन एक पद के लिए केवल एक ही आवेदन प्राप्त होने पर कॉलेज की ओर से मतदान करवाने की जरूरत ही नहीं पड़ती।


प्रक्रिया शुरू, सर्वसम्मति से ही होंगे चुनाव
एसएन मेडिकल कॉलेज में इस साल छात्र संघ चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। 4 सितम्बर को आपत्तियां दर्ज होने के बाद संशोधित मतदाता सूची चस्पा की जाएगी। छात्र संघ चुनाव प्रभारी अधिकारी डॉ. रघुवीरसिंह ने बताया कि 5 सितम्बर को नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन जमा करने के समय के बाद पत्रों की जांच सूची चस्पा कर दी जाएगी। 6 सितम्बर को नाम वापसी होगी। आवश्यकता होने पर 10 सितम्बर को चुनाव के मतदान करवाएं जाएंगे। यदि मतदान होता है तो 11 सितम्बर को मतगणना व परिणाम घोषित किए जाएंगे।