2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर: डॉन की धमकी से डरने की बजाए उसने उड़ा दी खिल्ली, तो गुस्से में ठोक डाली गोलियां

रंगदारी के लिए मोबाइल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या प्रकरण  

2 min read
Google source verification
vasudev murder case jodhpur

vasudev murder case jodhpur

रंगदारी के लिए मोबाइल शोरूम में गोलियां चलाई गई थी। फिर उसे व्हॉट्सऐप कॉल से धमकियां भी दी, लेकिन मोबाइल कारोबारी वासुदेव इसरानी पर कोई असर नहीं हुआ। लॉरेंस के गुर्गों की धमकियों से डरने के बजाय वह उनकी खिल्ली उड़ाने लगा था। इसी के चलते लॉरेंस व उसके गुर्गों ने वासुदेव को गोली मारने की साजिश रची थी। उसी के तहत 17 सितम्बर की देर रात सरदारपुरा सी रोड पर शोरूम के बाहर वासुदेव को गोली मार दी गई थी। गोली मारने के आरोप में रिमाण्ड पर चल रहे भोमाराम विश्नोई ने पूछताछ में यह कबूल किया है।

पुलिस के अनुसार प्रकरण में लोहावट थानान्तर्गत भीमसागर निवासी भोमाराम विश्नोई रिमाण्ड पर है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके साथी अमनप्रीत उर्फ अमना पटवारी व स्थानीय ग्रुप सरगना खिमांशु गहलोत रिमाण्ड पर हैं।

हरेन्द्र से पूछताछ के बाद लॉरेंस की गिरफ्तारी


थानाधिकारी भूपेन्द्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। लॉरेंस के इशारे पर हरेन्द्र ने हत्या करवाई थी। प्रकरण में हरेन्द्र को गिरफ्तार कर रिमाण्ड लिया जाएगा। उससे पूछताछ के बाद लॉरेंस को गिरफ्तार करने के बारे में निर्णय होगा।

पहले मामले में न्यायिक अभिरक्षा में पहुंचा हीरा


उधर, कल्पतरू के पास स्थित ट्रैवल्स कार्यालय में घुसकर फायरिंग का प्रयास करने के मामले में शास्त्रीनगर थाना पुलिस की रिमाण्ड पर चल रहे दासानिया निवासी हरेन्द्र उर्फ हीरा जाट को मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। रिमाण्ड अवधि समाप्त होने पर उसे कोर्ट में पेश किया गया था। अब उसे दूसरे मामले में दुबारा जेल से गिरफ्तार कर रिमाण्ड लिया जाएगा। उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

पिस्तौल रखने के आरोपी का रिमाण्ड बढ़ाया


बालवाड़ी तिराहे के पास पिस्तौल के साथ खाण्डा फलसा थाना पुलिस की गिरफ्त में आने वाले सिंहपोल निवासी सूरज भाटी को रिमाण्ड अवधि समाप्त होने पर कोर्ट में पेश किया गया। हथियार सप्लायर के संबंध में मुंह नहीं खोलने की वजह से पुलिस उसकी रिमाण्ड अवधि बढ़ाने का आग्रह किया। थानाधिकारी पूरण सिंह ने बताया कि कोर्ट ने दो दिन के लिए उसकी रिमाण्ड अवधि बढ़ाई है।