
जिले के आगोलाई ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम टीकमगढ़ में पांच साल पहले बने उप स्वास्थ्य केंद्र पर बनने के बाद आज तक ताला लगा हुआ है। राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की अनुशंसा पर बने इस केंद्र का लोकार्पण पूर्व केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री चंद्रेश कुमारी में मार्च 2013 में किया था। लोकर्पण के बाद आज तक इस केंद्र पर कोई भी चिकित्सा सुविधा या स्टाफ चिकित्सा विभाग की तरफ से नही लगया गया। विभाग के अधिकारियो के अनुसार इस केंद्र का कोई रिकार्ड या स्वीकृति विभाग के पास नही है और ना ही किसी प्रशासनिक स्तर से ऐसा कोई प्रस्ताव आया है