6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
video :  सलमान खान और शिल्पा शेट़्टी के सितारे गर्दिश में
Play video

video : सलमान खान और शिल्पा शेट़्टी के सितारे गर्दिश में

बॉलीवुड के सितारों सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इससे दोनों ही सितारे फिर चर्चा में आ गए हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

MI Zahir

•

Updated: 6 Mar 2018, 7:11 PM IST


जोधपुर .

बॉलीवुड के सितारों सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इससे दोनों ही सितारे फिर चर्चा में आ गए हैं। सलमान खान इससे पहले जोधपुर में हिरण शिकार प्रकरण में कोर्ट से बरी हो चुके हैं। उन पर कांकाणी में हिरण शिकार करने का केस चल रहा है। वहीं शिल्पा शेट्टी आईपीएल के दौरान राजस्थान रॉयल्स की को-ऑनर के रूप में विवादों में घिर गई थीं। दोनों ही केस सुर्खियों में रहे हैं।

 

राजस्थान रास नहीं आ रहा

अभिनेता सलमान खान और अदाकारा शिल्पा शेट्टी को राजस्थान रास नहीं आ रहा है। इन दोनों कलाकारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन दोनों सितारों के सितारे गर्दिश में हैं। जहां शिल्पा शेट्टी आईपीएल के दौरान राजस्थान रॉयल्स टीम की को-ऑनर के रूप में विवादों में रहीं। यह विवाद बहुत लंबा चला था। वहीं सलमान खान बरसों पहले जोधपुर में फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के समय 1 व 2 अक्टूबर 1998 की रात काले हिरणों का शिकार करने का आरोप लगा।

 सलमान खान पर कई केस चले

शिकार के मामले में उन पर कई केस चले। इनमें से एक केस में वे बरी भी हो चुके हैं, जबकि सलमान खान के खिलाफ हथियार रखने और मथानिया थाने के दो केस दर्ज किए गए। एक केस में उन्हें एक साल और दूसरे केस में पांच साल जेल की सजा हुई थी। इन दोनों केस में वे हाईकोर्ट से बरी हो गए। जबकि अवैध हथियार रखने के तीसरे केस में सलमान खान १८ जनवरी २०१७ को मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट जोधपुर से बरी हो चुके हें। उनके खिलाफ शिकार हिरण शिकार का अब चौथा केस लंबित है जिसमें उन पर कांकाणी में दो काले हिरणों का शिकार करने का आरोप है। इस केस में अंतिम जिरह चल रही है और फैसला होने वाला है।

 

नोटिस पर रोक लगा दी
ताजा मामले में हुकमसिंह नामक एक व्यक्ति ने सलमान खान के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करने और वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचान का मुकदमा दायर किया था। इस मामले में उन्हें चूरू कोर्ट ने नोटिस जारी किया । इस केस के बाद राजस्थान हाईकोर्ट ने नोटिस पर रोक लगा दी।

—

यह है मामला
जोधपुर के लूणी इलाके में वर्ष 1998 में जोधपुर में फिल्म हम साथ-साथ है की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर तीन अलग-अलग स्थानों पर हिरणों का शिकार करने के आरोप लगे थे। उनकी गिरफ्तारी हुई और उनके कमरे से पुलिस ने 22 सितम्बर 1998 को .32 रिवाल्वर और 22 बोर की राइफल बरामद की। इनके लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी थी।

 

मुकदमा दर्ज करवाया था

वन अधिकारी ललित बोड़ा ने लूणी पुलिस थाने में 15 अक्टूबर 1998 को मुकदमा दर्ज करवाया था कि सलमान खान ने 1 से 2 अक्टूबर 1998 की मध्यरात्रि में कांकाणी गांव की सरहद पर दो काले हरिणों का शिकार किया। सलमान खान पर आरोप था कि उन्होंने रिवॉल्वर व राइफल का इस्तेमाल किया। दोनों हथियारों की लाइसेंस अवधि समाप्त हो चुकी थी और अवैध हथियारों का इस्तेमाल करते हुए यह शिकार किया गया। इस पर सलमान के खिलाफ ऑम्र्स एक्ट की धारा 3/25 व 27 में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने संदेह का लाभ देते हुए सलमान खान को बरी कर दिया था। राज्य सरकार ने उनके खिलाफ अपील पेश की थी। कांकाणी हिरण शिकार केस के मामले में कोर्ट में अंतिम बहस जारी है।