22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर कलेक्ट्रेट के बाहर बोरे में बंद मिला महिला का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

Jodhpur News: सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बताया कि मृत महिला की करीब 40 साल की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर फेंका गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 8 May 2025, 12:51 PM IST

Jodhpur Dead body Found

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।

जोधपुर । शहर के कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर गुरुवार की सुबह बोरे में बंद महिला का शव मिला है। सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। फिलहाल, इस शव को किसने कलेक्ट्रेल ऑफिस के बाहर फेंका है इसका पता नहीं चल पाया है।

दरअसल, गुरुवार की सुबह कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर बोरे में बंद महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। संदिग्ध परिस्थियों में महिला की मौत को लेकर लोग तरह-तरह के अंदेशा जता रहे हैं। लोगों का मानना है कि बुधवार की रात को ही किसी ने महिला के शव को यहां पर फेंका है।

पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बताया कि मृत महिला की करीब 40 साल की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर फेंका गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस महिला की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे कि शव फेंकने वाले आरोपी का सुराग मिल सके।

रस्सी से बांधकर बोरे में भरा गया था शव

चश्मदीदों ने बताया कि महिला का शव रस्सी से बांधकर बोरे में भरा गया था। उदयमंदिर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक सबूत लेने के बाद शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया है। फिलहाल शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं । पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह सामने आ सकेगी।

यह भी पढ़ें : यहां हुआ आधा-अधूरा ब्लैकआउट, जलती रहीं स्ट्रीट लाइट्स, घरों में छाया अंधेरा, नाकाम सिस्टम में कई जगह नहीं सुनाई दिया सायरन