2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंबो को देखने उमड़े खिलाड़ी, छात्रों को बताए कॅरियर के ऑप्शन

गर के आउटडोर स्टेडियम में 15 हजार से अधिक विद्यार्थी और खिलाडिय़ों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ इतनी अधिक हो गई कि सैकड़ों लोगों को आयोजन स्थल के बाहर ही रोकना पड़ा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

deepak dilliwar

•

Updated: 5 Jan 2017, 12:06 AM IST

anil kumble

anil kumble

कवर्धा. नगर के आउटडोर स्टेडियम में 15 हजार से अधिक विद्यार्थी और खिलाडिय़ों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ इतनी अधिक हो गई कि सैकड़ों लोगों को आयोजन स्थल के बाहर ही रोकना पड़ा। यह भीड़ केवल एक शख्स भारतीय क्रिकेट के कोच व पूर्व लेग स्पीनर अनिल कुंबले के लिए रही।

भारतीय क्रिकेट के कोच अनिल कुंबले ने 15 मिनट तक विद्यार्थियों को संबोधित किया। कैरियर को लेकर आयोजित के्रजी कैरियर कबीरधाम युवा प्रेरणा में अपने उद्बोधन में अनिल कुंबले ने विद्यार्थियों को केवल इतना ही कहा जीवन का कोई भी लक्ष्य हो या जो भी काम करें गंभीरता व प्रतिबद्धता के साथ करें। इसके साथ ही उन्होंने जीवन के कुछ यादों को विद्यार्थियों के साथ बांटा भी। उन्होंने कैरियर को लेकर कहा कि सिर्फ डॉक्टर या इंजीनियर नहीं बनना। सभी क्षेत्रों मं कैरियर बना सकते हैं। अब कैरियर के लिए ढेर सारे ऑप्शन हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि छत्तीसगढ़ से भी खिलाड़ी भारतीय टीम में जगह बनाए। अनिल कुंबले के संबोधन के दौरान विद्यार्थियों ने काफी जोश के साथ उनका स्वागत भी किया। इनके पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया और विद्यार्थियों की भीड़ को देखकर काफी खुश हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और अन्य लोग मौजूद रहे।

आयोजन का अंतिम कार्यक्रम छत्तीसगढ़ी सिने अभिनेता का बैण्ड रहा। इसमें छत्तीसगढ़ी व सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इसमें दर्शक भी झूम उठे और आयोजन स्थल पर ही नाचने लगे। लोगों ने इस कार्यक्रम का खूब आनंद लिया।