
कांकेर. अखिल भारती कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी के फोटो पर भाजपा के पूर्व विधायक भीमा मंडावी ने अश्लील टिप्पणी फेसबुक पर किया है। इसके विरोध में जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को उपर नीचे रोड के पास जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
राहुल गांधी पर बीजेपी विधायक ने किया अश्लील कमेंट, नाराज़ कांग्रेसियों ने की जमकर नारेबाजी
व्हाट्सप्प व फेसबुक में टिप्पणी पोस्ट करने का मामला
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर की व्हाट्सप्प व फेसबुक में टिप्पणी पोस्ट करने का मामला तुल पकड़ते जा रहा है। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने नाराजगी जाहिर की। विरोध प्रदर्शन में जिला एवं कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भुनेश्वर नाग राज ने इस घटना को प्रजातंत्र के लिए शर्मनाक बताया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष तरेन्द्र भंडारी ने कहा कि राजनीति करना अच्छी बात है, लेकिन विधायक द्वारा इस तरह की ओछी राजनीति अशोभनीय है।
फेसबुक पर अभ्रद टिप्पणी करना गलत है। सभी पदाधिकारियों ने इस तरह की घटना की घोर निंदा की है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह की राजनीति कांग्रेस नहीं करती है। ऐसे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस के पदाधिकारी इस तरह की कृत का विरोध करते हुए पूर्व विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करने मांग की।
इस मौके पर पालिका अध्यक्ष जितेन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष सुभ्रदा सलाम, नीरा साहू, बिरेश ठाकुर, मनोज जैन, नरोत्तम पटोदी, चिंताराम तेता, शिव पोटाई, हेमंत धु्रव, यासीन कराणी, मतीन खा, पुरुषोत्तम पाटील, योगशवर ठाकुर, रमाशंकर दर्रो, गोमती सलाम, कमलेश कोमरा, संग्राम नेताम, सियो पोटाई, अनुपा सोरी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को पंचायती राज व्यवस्था का 25 वर्ष पूर्ण होने पर नगरपालिका के पुराना कम्यूनिटी हाल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाअध्यक्ष भुनेश्वर नागराज एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष सियो पोटाई ने पंचायती राज व्यवस्था और भाजपा की 74 के संविधान में अधिकारों की कटौती पर विस्तार से सभी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। भविष्य में गहरी चिंता व्यक्तकी।
इस दौरान कुछ महिलाओं को कांग्रेस में प्रवेश कराया गया। इस दौरान कांग्रेसी पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायती राज्य व्यवस्था विकास की प्रथम सीढ़ी है। इस व्यवस्था से ही ग्रामीण क्षेत्र का विकास संभव है।
Published on:
25 Apr 2018 11:13 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
