अधिकारी-कर्मचारी मिलकर सरकारी योजनाओं पर बट्टा लगाने में पीछे नहीं है। सरपंच-सचिवों को पुल पुलिया निर्माण जैसे अतिमहत्वपूर्ण कार्यों के लिए भी कमीशन देना पड़ रहा है। ( CG News) अफसरों की दबंगई ऐसी है कि भ्रष्ट लोग घुसखोरी का पैसा चेक से लेने में भी नहीं कतराते और अपने हिस्से का पूरा कमीशन एक साथ हड़पना चाहते हैं।