
हथियार लूटने नक्सलियों ने जवानों को जंगल में बनाया निशाना, IED समेत विस्फोटक सामग्री बरामद
कांकेर . छत्तीसगढ़ में नक्सली बड़े वारदात को अंजाम देने के ताक में बैठे हुए है। प्रदेश में उपचुनाव संपन्न हो चुके हैं। गुरुवार को कांकेर के बडग़ांव थाना क्षेत्र के ग्राम मरकाचुआ व उरपांजूर के बीच को पुलिस- नक्सली मुठभेड़ में आईईडी सहित विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। मुठभेड़ में कोई हताहत नहीं हुआ है।
उप पुलिस अधीक्षक अमृत कुजूर ने बताया कि बीएसएफ 175वीं वाहिनी की सीओबी मण्डागांव, बड़ेझारकट्टा, कोदापाखा, बीएसएफ 157 वी वाहिनीं की सीओबी महला, परतापुर, बीएसएफ 82 वीं वाहिनीं की सीओबी चारगांव से बीएसएफ और डीईएफ की संयुक्त टीम सर्चिंग पर रवाना हुई थी। 24 अक्टूबर को दोपहर करीब 12.15 बजे 175वीं वाहिनी बीएसएफ की टीम पर मरकाचुआ व उरपांजुर के मध्य जंगल में पूर्व से घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को देखकर जान से मारने एवं हथियार लूटने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग की गई।
पुलिस पार्टी ने भी जवाबी फायरिंग की। इस बीच माओवादी जंगल की ओर भाग गए। मुठभेड़ स्थल का सर्चिंग करने पर कुकर आईईडी, बिजली वायर 4 बंडल, 4 डेटोनेटर, 6 रिमोट कंट्रोल, 1 कुल्हाड़ी, 4 चाकू सहित पिट्टू बैग, बर्तन, दवाइयां, राशन सामग्री व भारी मात्रा में दैनिक उपयोगी का सामान बरामद किया गया।
Click & Read More Chhattisgarh News.
Updated on:
25 Oct 2019, 8:17 PM IST
Published on:
25 Oct 2019, 8:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.