10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति-पत्नी नक्सली बन रात में करते थे ये काम, BSF ने चार को गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासा

BSF 125 और 35 वीं बटालियन ने लंबे समय से सक्रिय पति-पत्नी को दबोचा है। जवानों ने उसके साथ दो और नक्सली को गिरफ्तार किया है

2 min read
Google source verification
crime news

कांकेर. कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत BSF 125 और 35 वीं बटालियन ने लंबे समय से सक्रिय पति-पत्नी को दबोचा है। जवानों ने उसके साथ दो और नक्सली को गिरफ्तार किया है। खुफिया सूत्रों से नक्सलियों की मूवमेंट की सूचना बीएसएफ जवानों को मिली थी। जिसके बाद पानीडोबिर खेतपारा से एक महिला सहित चार माओवादी सहयोगियों को भारी मात्रा में बैनर पोस्टर के साथ दो नग भरमार बंदूक और दो किलो के टिफिन बम के साथ गिरफ्तार किया है। जानिए पति-पत्नी की करतूत..

Read More : शिक्षाकर्मियों ने सांसद अभिषेक सिंह से पूछा- क्यों नहीं मिलता समय पर वेतन

घर में दबिश देकर दबोचा नक्सलियों को
जानकारी के अनुसार कायेलीबेड़ा क्षेत्र के ग्राम पानीडोबिर खेतपारा में मुखबिर की सूचना पर पानीटोबिर निवासी रामनाथ उसेंडी के घर दबिश देकर घर से एक लोडेड भरमार बंदूक बरामद किया है। वहीं बाजारु राम आंचला और उसकी पत्नी उर्मिला आंचला के घर से एक भरमान बंदूक जप्त कर गिरफ्तार किया है। जिसके बाद सुमन सिंह आंचला के घर से कचरे के ढेर में छुपा कर रखे २ किलो का टिफिन बम भी बरामद किया है।

Read More : बीवी की बेदम पिटाई कर बेटे से कहा- ले जाओ अस्पताल, वापस लौटे तो मिली पति की लाश

पति बंदूक से तो पत्नी मौत की धमकी देकर करता था क्राइम
गिरफ्तार दंपति बाजारु राम आंचला और उसकी पत्नी उर्मिला आंचला लंबे समय से कांकेर के कई गांव में नक्सली खौफ का आतंक मचा रहे थे। दोनों नक्सली संगठन से जुड़कर लंबे समय से मुठभेड़ सहित कई वारदातों को अंजाम दे रहे थे। दोनों के खिलाफ कई मामले दर्ज है। फिलहाल पुलिस दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Read More : गल्र्स हॉस्टल के संचालक की संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, पीएम रिपोर्ट आने के बाद होगा मौत का खुलासा

Read More : दिमाग अंदर पेट बाहर बाबुओं को सेल्फी लेना है बेहद जरूरी, नहीं तो होगी बड़ी कार्रवाई