BJP Vice President Asim Murder Case : पखांजूर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की हत्या सुपारी किलिंग का मामला था। हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी फरार है। मामले का खुलासा करते हुए एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि पंखाजूर नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली, पार्षद विकास पाल और जितेंद्र बैरागी ने मिलकर असीम की हत्या कराई। इसके लिए शूटरों को 7 लाख रुपए दिए गए थे। मामले में पुलिस ने बप्पा, विकास, जितेंद्र के अलावा सोमेन्द्र कुमार मंडल, नीलरतन मंडल, जयंत विश्वास, रीपन सदियाल, सुरजीत बाला, सुमीत मांझी