20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शॉर्ट सर्किट से ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, तीस लाख का सामान जलकर हुआ राख

Kanker News: नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बीच शहर में मस्जिद चौक एक ऑटो पार्टस की दुकान में बीती रात करीब 10.15 बजे भीषण आग लग गई। आगजनी की घटना से दुकान में रखे बैटरी, ऑयल, टायर समेत करीब 30 लाख रुपए का सामान जल कर राख हो गया।
3 min read
Google source verification
शॉर्ट सर्किट से ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग

शॉर्ट सर्किट से ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग

Kanker News: नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बीच शहर में मस्जिद चौक एक ऑटो पार्टस की दुकान में बीती रात करीब 10.15 बजे भीषण आग लग गई। आगजनी की घटना से दुकान में रखे बैटरी, ऑयल, टायर समेत करीब 30 लाख रुपए का सामान जल कर राख हो गया। फायर ब्रिगेड के आने के बाद रात करीब 11 बजे आग पर काकू पाया गया। तब तक आगजनी से लाखों का नुकसान हो चुका था। आसपास अफरा तफरी मची थी।

व्यापारी मोहम्मद जुनैद ने बताया कि मस्जिद चौक में उसका रजा ऑटो पार्टस की दुकान एवं उससे लगी फिरोज कंस्ट्रक्सन कंपनी संचालन परिवार के साथ करता है। रोज की तरह वह रविवार को भी अपनी दुकान रात करीब 9 बजे बंद कर अपने घर चला गया।


यह भी पढ़ें: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता: एक लाख के इनामी कमांडर समेत दो नक्सली सहयोगी हुए गिरफ्तार, देखें Video

रात करीब 10.17 बजे उसे मोबाइल पर पुलिस से सूचना मिली कि उसकी दुकान में आग लगी है। सूचना मिलते वह तुरंत दुकान पहुंचा तो देखा कि उसके रजा ऑटो पार्टस की दुकान में भीषण आग लगी थी। आग की लपटें शटर से बाहर तक आ रही थीं। उनके पहुंचने तक पुलिस द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दे दिया गया था, जो करीब 5 मिनट बाद मौके पर पहुंच गया और आग पर काबूकरने का प्रयास किया लेकिन दुकान के अंदर बड़ी संख्या में इंजन ऑयल, टायर, चार पहिया वाहनों की बैटरी व अन्य सामान रखा था। इस कारण आग पर तुरंत काबू पाना मुश्किल था।

दुकान में करीब 30 से 40 लाख का ऑयल, टायर, भारी वाहनों की बैटरी व अन्य सामान रखा था जो आगजनी की घटना से जलकर राख हो गया। व्यापारी ने बताया कि दुकान में आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं है। आग दुकान के अंदर पीछे रखे सामान से लगी है। इस कारण पहले पीछे का पूरा सामान जल गया। शायद हो सकता है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी होगी, जो भी हो, आगजनी की घटना की जानकारी थाना में दे दिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

कार्यालय तक आग पहुंचती तो होता और ज्यादा नुकसान
रजा ऑटो पार्टस की दुकान से लगा हुआ उसका फिरोज कंस्ट्रक्शन कंपनी का कार्यालय है। रात में दुकान बंद करने के बाद बीच का दरवाजा लगा दिया गया था, जिस कारण आग की लपटें इस कार्यालय तक नहीं पहुंची, लेकिन आग की लपटों के कारण कार्यालय में लगे पंखों का वायर जलकर राख हो गया। आग यदि कार्यालय तक पहुंचती तो और ज्यादा नुकसान हो सकता था। कंस्ट्रक्शन से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कार्यालय के अंदर रखा हुआ था।

रात करीब 10.17 बजे भभकी आग, दुकान में रखा दस्तावेज जलकर राख
दुकान में करीब 30 से 40 लाख के सामान के साथ लाखों का दस्तावेज भी रखा था। जिसमें बैंक से संबंधित दस्तावेज, बैटरी, आयल, टायर के दस्तावेज, दुकान में रखे अन्य कई महत्वपूर्ण दस्तावेज सभी जलकर राख हो गया। दुकान के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगा था लेकिन उसका डीवीआर भी दुकान के अंदर था जो आगजनी की घटना सेे जल गया। हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी नहीं है।

ये तीसरी बड़ी घटना
ऑटो पार्टस की दुकान में शॉर्ट शर्किट के चलते लगी शहर में अब तक भीषण आग की यह तीसरी घटना है। वहां पर रखे करीब 30 लाख का सामान जलकर राख हो गया। ऑटो पार्टस की दुकान में आगजनी की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले करीब 7-8 माह पहले जिला अस्पताल के सामने अनिल ऑटो वर्कस की दुकान में शॉर्ट शर्किट के चलते आग लगी और वहां पर रखा हुआ ऑयल, बैटरी, टॉयर व अन्य सामान जलकर राख हो गया। यहां भी करीब 30 से 40 लाख के सामान का राख हो गया। इससे पहले नगर के उपर नीचे रोड स्थित विश्वकर्मा गैरेज में भी भीषण आग लगी थी, लाखों का नुकसान हो चुका था।