इधर कांकेर पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर लिया व दूसरे दिन शनिवार को मृतक का शव पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शनिवार को ही शाम करीब 6 बजे मृतक के परिजनों ने चारामा थाना पहुंचकर आरोपी बाइक चालक लोकेश नरेटी के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिस पर पुलिस ने धारा 279, 337, 304-ए के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। इस हृदय विदारक घटना के बाद से लखनपुरी अंचल में शोक की लहर दौड़ गई व क्षेत्रवासियों द्वारा नशे में व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई है। सडक़ पर आए दिन हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं।