
नाबालिग बेटी का बढ़ता पेट देख घर वालों ने पूछा- ये कैसे हुआ, बोली- फरेबी आशिक ने प्यार में...
कांकेर ।छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाला समाचार सामने आया है जहा प्रेम प्रसंग में धोखा खाकर गर्भवती नाबालिग ने पखांजूर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराया है।रिपोर्ट के अनुसार युवती का कहना है काफी दिनों से उसके और आरोपी दोनों के बीच प्रेम सम्बन्ध थे लेकिन जब युवती ने अपने गर्भवती होने की बात अपने प्रेमी को बताई तो उसने बिना कुछ सोचे समझे उसे नकार दिया।
दरसल शादी की झांसा देकर युवक मनमानी तरीके से युवती के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। जब मन भर गया तो युवक ने लड़की से किसी और से शादी करने के लिए विवस करने लगा और इधर प्यार में सब कुछ लुटाने के दौरान युवती गर्भवती हो गई।
जब यह बात उसने प्रेमी को बताई तो युवक ने पल्ला झाड़ते हुए शादी से इनकार कर दिया।ऐसी स्थिति में अब युवती को पुलिस थाना ही ऐसा जगह दिखा जहाँ उसे न्याय मिल सकती है। उसने फरेबी आशिक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी जिसमे पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मामला नक्सल प्रभावित बस्तर अंचल के पखांजूर पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम पीतेभोड़िया का है।गांव में रहने वाला आरोपी पवित्र विश्वास ने गांव के ही नाबालिग बाला को पहले प्रेम जाल में फंसाया और शादी की प्रलोभन देते हुए लगातार उसके साथ संबंध बनाता रहा और जब युवती से उसका मन भर गया तो उसने उसे अपने रस्ते से किनारा करना शुरू कर दिया।
नाबालिग का बढ़ने लगा था पेट
मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग के परिजन ने युवती के शरीर में आते बदलाव को देखते हुए कड़ाई से पूछताछ करने शुरू कर दी।जवाब में पीड़िता ने सारी बातें घर वालों को बता दी। जिसके बाद उन्होंने प्रेमी से संपर्क साधा और शादी की बात कही तो उसने शादी से इंकार करते हुए किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। जिसके बाद परिजन युवती के साथ पखांजूर थाने में पवित्र विश्वास के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया।पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को आईपीसी की धारा 376,506 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।
Updated on:
5 Mar 2020, 2:15 PM IST
Published on:
19 Aug 2019, 8:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.