
6 साल की मासूम को देखकर मां को हुआ शक, पूछा तो बोली- अंकल ने किया गंदा काम
कांकेर देशभर में लगातार लड़कियों के साथ अपराध बढ़ते ही जा रहे है। छत्तीसगढ़ में एक शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 6 साल की मासूम साथ दुष्कर्म किया।
यह मामला कांकेर जिले के दुधावा क्षेत्र अंतर्गत भीमाडीह गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम 6 वर्ष की मासूम अपने घर के सामने खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला युवक तितराराम वहां आया और मासूम को बाल कटवाने के बहाने अपने साथ ले गया और अपने खेत के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
यही नहीं घटना के बाद आरोपी युवक ने मासूम को बाल कटवाने भी ले गया और वापसी में मासूम को नर्सरी के पास ले जाकर दोबारा दुष्कर्म किया। मासूम घर पहुंची तो उसकी हालत देख मां को शक हुआ और उसने जब मासूम से इस बारे में पूछा तो उसने अपनी मां से सारी घटना बताई। इसके पश्चात गुरुवार की सुबह दुधावा चौकी में एफआईआर दर्ज कराई गई।
पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार बच्ची व उसके घरवाले उक्त व्यक्ति से परिचित थे। वह अक्सर उनके घर आना-जाना करता था। बच्ची को दुलारता-पुचकारता था। कभी-कभी उसके लिए खाने के लिए टॉफी व चिप्स भी लेकर आता था। बच्ची के प्रति उसका प्यार देखकर घरवालों ने बाल कटवाने के लिए उसके साथ भेज दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने बच्ची को घर में किसी से कुछ नहीं बताने के लिए काफी डराया धमकाया भी था। बच्ची किसी तरह से घर पहुंची और परिजनों कोपूरा हाल कह सुनाया।
इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत दुधावा चौकी में दर्ज करवाई गई है। आरोपी युवक तितराराम को हिरासत में ले लिया गया है।
Published on:
23 Nov 2018 05:00 pm
