पुलिस टीम खबर मिलते ही घटना स्थल पहुंचकर समानों को जप्त कर प्रकरण तैयार किया और दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ धारा 294, 506, 186, 34, 353/34 भादवि तथा 135 विद्युत अधिनियम के तहत कारवाही की गई। आरोपीगणों द्वारा 1 लाख, 35 हजार 814 की विद्युत चोरी की गई थी, जिसके भुगतान के लिए बिल दिया गया था। पुलिस ने 26 मई 2017को रिपोर्ट दर्ज की, इसके बाद 1 जून को दोनो गिरफ्तार किया था। इस मामला का प्रकरण तैयार कर विशेष न्यायालय में पेश किया। प्रकरण विशेष न्यायाधीश हेमंत सराफ के न्यायालय में विचारण था।