15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एेसा भी होता है, युवक के ऊपर से निकल गई कार, फिर उठकर चिल्लाया- चलाने नहीं आता क्या?

एक चारपहिया चालक ने अपनी वाहन को तेज और लापरवाही पूर्वक चलाकर बाइक सवार को ठोकर मार दी
2 min read
Google source verification
Road accident

कांकेर. शाम को नाथियानवागांव के पास एक चारपहिया चालक ने अपनी वाहन को तेज और लापरवाही पूर्वक चलाकर बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस घटना में प्रार्थी को गंभीर चोट आई है। जानकारी के अनुसार चारामा निवासी प्रवीण सोरी ने पुलिस को बताया कि वाहन क्रमांक सीजी 17 सी 2665 का चालक अपने वाहन को तेज और लापरवाही पूर्वक चलाकर उसे मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी, जिससे उसके हाथ व पैर में चोटे आई है। राहगीरों की मदद से उसे घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

प्रार्थी कि रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चारपहिया वाहन चालक की लापरवाही से बाइक सवार चपेट में आ गया। आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते पुलिस भी सर्तकता बरत रही है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मकान से चांदी के जेवर ले गए चोर
कांकेर के दमकसा चौकी क्षेत्र के ग्राम राऊलवाही में एक सूने मकाने से चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार राऊलवाही निवासी वीर सिंग पिता झुमुक धु्रवा ने रिपोर्ट लिखाई है कि अज्ञात चोर ने उसके मकान का ताला तोड़कर चांदी का पायल, चांबी, बिछिया, सहित नकद राशि चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर पर मामला दर्ज किया है।

शहर के बीच तेज रफ्तार दौड़ रहे वाहन
नगर में आए दिन चार पहिया और तेज रफ्तार दो पहिया वाहन चालकों की लापरवाही से हादसे हो रहे हैं। अधिकांश चालक शराब के नशे में वाहन चला रहे हैं। वहीं दो पहिया का हैंडिल नाबालिगों के हाथों में होने से लोगों की जान जा रही है। लगातार वाहन चालकों के खिलाफ जांच पड़ताल के बाद भी लगाम नहीं लग रही है। बाइक सवार 70-80 किमी की रफ्तार से चला रहे हैं। वहीं चार पहिया की रफ्तार और अधिक है।