इस मौके पर अध्यक्ष दीलिप खटवानी, जगदीश, बनकू खटवानी, मुरली, टेउमल, अशोक सहित अन्य समाजजन शामिल थे। सेन चौक के पास नाग परिवार द्वारा फल वितरण किया गया। इस मौके पर राहुल नाग, लता नाग, लीला नाग सहित परिवार के सदस्य व अन्य लोग शामिल थे। तत्पश्चात भक्तों की टोली उपर नीचे रोड होते हुए शिव मंदिर पहुंची। जहां भक्तों ने जलाभिषेक किया और मनवाछिंत फल की कामना की। इस मौके पर सैकड़ों भक्त शामिल हुए। इसी तरह शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष अरुण कौशिक सहित पदाधिकारियों व सदस्यों ने शिव भक्तों का स्वागत किया। इस मौके पर मत्स्य बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा, विजय धु्रव, पंकज कौशिक, चिंटू ठाकुर, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, पार्षद जागेश्वरी साहू, मोहन सेनापति, सुनीता यादव, विजय लक्ष्मी कौशिक, छाया कौशिक, जया सेनापति, मंजुला नेगी, देवेंद्र साहू, अविनाश, सहित अन्य लोग शामिल थे।