
File Photo
Kanker Crime News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के भैंसाकन्हार-क माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक को पुलिस ने छात्राओं से छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। छात्राओं से अश्लील हरकत करता था जिसकी शिकायत कलेक्टर से की गई थी। जांच में सही पाए जाने पर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया था। तब से वह फरार था। फरार शिक्षक को गुरुवार को कांकेर से पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।
जानकारी के अनुसार, भैंसाकन्हार के माध्यमिक शाला में कक्षा 6वीं से कक्षा आठवीं तक कुल 43 छात्र छात्राएं अध्यनरत हैं। अध्यनरत छात्राओं ने स्कूल के प्रधानपाठक मनबहल सिंग कुंजाम के खिलाफ छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत किया था। छात्राओं ने बताया था कि करीब एक वर्ष पहले से शिक्षक अभद्र एवं अश्लील हरकत कर रहा है।
छात्राओं से दुर्व्यवहार करता है। अश्लील हरकत करता है। गंदी-गंदी हरकत करता है। छात्राओं को लैपटॉप में गंदी फोटो और गंदी वीडियो दिखाता है। कलेक्टर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित किया। टीम ने स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से पूछताछ किया तो उन लोगों ने अपने साथ हुए घटनाओं की जानकारी दी।
जांच रिपोर्ट में छात्राओं का आरोप सही पाए जाने पर कलेक्टर ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से 5 मार्च को निलंबित कर दिया और थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज करा दिया गया। तब से आरोपी शिक्षक फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस दौरान 30 मार्च को पुलिस ने आरोपी शिक्षक को कांकेर से गिरफ्तार कर मुलायजा करवा कर उसे न्यायिक रिमांड के बाद जेल भेज दिया। इस बीच पुलिस आरोपी को हथकड़ी भी नहीं लगाया था। बाइक लाना और ले जाना किया।
शिक्षक के डर के कारण बच्चियाें ने नहीं की शिकायत
कक्षा छटवीं, सातवीं में पढ़ाई करने वाली छात्राओं ने जांच टीम को बताया कि शिक्षक उनसे हमेशा गंदी गंदी बातें करता था। उनको हमेशा गलत तरीके से छुता था। एक छात्रा के सर्ट के अंदर अपना मोबाइल डाल दिया और उसे अपने हाथों से निकाला। सजा के नाम पर उनको बाथरूम में बंद किया गया। लड़कों के सामने गंदी बात करता था। लैपटॉप और मोबाइल में उनको गंदी फोटो व वीडियो दिखाकर गलत बात करता था।
यह पूरा मामला एक साल से भी ज्यादा समय से चल रहा था। स्कूल में पढ़ाई करने वाली छात्राओं ने फेल होने के डर व लोक लाज से किसी को नहीं बताया। जब शिक्षक ने अति करना शुरू किया तो छात्राओं ने हिम्मत की और कलेक्टर से शिकायत कर दी।
आरोपी के खिलाफ केस नहीं करने के लिए बनाया दबाव
पीड़ित छात्र छात्राओं ने बताया कि इस संबध में गांव में बैठक किया गया। जिसमें सभी छात्र छात्राओं को बुलाया गया था। वहीं पर ग्राम के सरपंच व अन्य ग्रामीणों ने छात्राओं पर दबाव बनाते हुए कहा कि कलेक्टर में शिकायत करने से पहले ग्रामीणों को इसकी सूचना देना था। सरपंच ने कहा कि इस मामले को किसी को मत बताना, कोर्ट केस होगा तो कौन जाएगा। इन सबसे से गांव परिवार, माता पिता की बदनामी होगी।
ऐसी कई बातें बोलकर आरोपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा था। पीड़ित छात्राओं पर बार-बार केस नहीं करने दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन छात्राओं ने हिम्मत की आरोपी को जेल भेजवा दिया। करीब एक माह के फरारी के बाद आरोपी पकड़ में आया है।
आरोपी नेटवर्किंग कंपनी में भी था कार्यरत
बच्चों ने बताया कि आरोपी शिक्षक नेटवर्किंग कंपनी में भी काम करता है। वहां पर काम करने के लिए कई बार स्कूल में उपस्थिति दर्ज कर रजिस्टर में हस्ताक्षर कर नेटवर्किंग कंपनी के सेमीनार में चला जाता था। यह कोई एक बार का मामला नहीं था। ऐसे कई बार हुआ, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
छात्राओं ने बताया कि उनके इस रवैया से कोर्स भी अधूरा है। इस संबंध में अन्य शिक्षक भी उनसे डरते हैं। इस कारण कोई जवाब नहीं दे पाता। आरोपी शिक्षक का पूरा समय नेटवर्किंग कंपनी में चला जाता था और सरकार से सिर्फ हस्ताक्षर करने का पैसा लेता था। जिस दिन स्कूल आ गया, उस दिन छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता था।
Published on:
31 Mar 2023 03:56 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
