21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG में भीषण हादसा: सड़क पर पिता के साथ बस का इंतजार कर रहे 9 साल के बच्चे को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

Kanker Road Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 11 एवाय 0614 के चालक द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बापन सरकार को अपनी चपेट में लिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बालक को पखांजूर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
road_accident_1.jpg

Uncontrolled pickup overturned, 2 killed, a dozen injured

Kanker Road Accident: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के पखांजूर थाना क्षेत्र ग्राम पीवी-39 के अटल चौक के पास मेन रोड पर मंगलवार की रात करीब 9 बजे बांदे जाने वाली बस का पिता के साथ इंतजार कर रहे बालक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अपनी चपेट(Kanker Road Accident) में ले लिया, जिससे बालक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, ग्राम पीवी-70 थाना परतापुर निवासी बापन हालदार उम्र 9 वर्ष अपने पिता मोहन हालदार के साथ अपने रिश्तेदार के घर बांदे जाने के लिए 14 फरवरी की रात करीब 9 बजे ग्राम पीवी 39 इन्द्रपस्थ के अटल चौक के पास मेनरोड में दोनों बांदे जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे।


यह भी पढ़ें: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता: नक्सल संगठन में सक्रिय दो नक्सलियों ने किया सरेंडर, कई अपराधों में थे शामिल

रास्ते में तोड़ दिया दम
इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 11 एवाय 0614 के चालक द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बापन सरकार को अपनी चपेट (Kanker Road Accident) में लिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बालक को पखांजूर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

शराब के नशे में था चालाक
परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में (Kanker Road Accident) चला रहा था। सड़क किनारे पिता का हाथ पकड़कर बच्चा खड़ा था, तभी ट्रैक्टर चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।