26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लव मैरिज करने के बाद बेटी ने किया मां-बाप को फोन बोली- बचा लो, जब तक पहुंचते थाने उससे पहले ही खो दिया लाडली को

फोन पर कहा बचा लो फिर कुछ देर बाद मिली बेटी की ऐसी खबर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 19 Jul 2018, 12:41 PM IST

crime news

लव मैरिज करने के बाद बेटी ने किया मां-बाप को फोन बोली- बचा लो, जब तक पहुंचते थाने उससे पहले ही खो दिया लाडली को

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई है ग्राम चिनौरी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थियों में मौत होने पर मृतिका के परिजनों द्वारा पति पर हत्या करने का आरोप लगाए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

चारामा ब्लाक के ग्राम चिनौरी निवासी रमाकान्त दुग्गा (34) जो दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है, उनका प्रेम विवाह करीब 5 वर्ष पहले सोरिद धमतरी निवासी रेवती से हुआ था, उसके बाद वे दोनों दिल्ली में ही रह रहे थे। जिनकी साढ़े चार साल की एक बेटी भी है। अभी सप्ताह भर पहले पुलिस जवान व पत्नी, बेटी के साथ छुट्टी पर गांव आए थे।

इसी बीच मंगलवार को दोपहर 2.34 बजे रेवती ने अपने मायके में फोन से जानकारी दी कि वो लोग चिनौरी में है और उसका पति फिर मारपीट कर रहा है, जिस पर उनके मायके वालों ने थाने में रिपोर्ट कराने की सलाह दी, इसके बाद से रेवती का मोबाइल बंद होना बताया गया जैसा कि रेवती के मायके वाले बता रहें हैं। सुबह बुधवार को रेवती के मायके वाले धमतरी से चारामा आने को निकले तो रास्ते में पता चला कि रेवती नहीं रही।

इस पर मृतिका के पिता शुभचन्द, मौसा दयाराम, मामा उदेराम, भाई बसंत व मां रुख्मणी बाई ने सखी केंद्र जाकर सूचना दी। जिस पर उन्हें पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही गई। पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम,तहसीलदार,फारेसिंक टीम ग्राम चिनौरी रमाकांत के घर पहुंची, जहां पर मृतिका के अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली गई थी। पुलिस सहित गई अन्य अधिकारियों की टीम ने शव आदि की जांच की गई, जिसमें मृतिका के गले व शव के अन्य हिस्से पर कई निशान मिलना बताया जा रहा है। जिस पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर, शव को पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इस बारे में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होना बताया गया है। इधर मृतिका के मायके वालों ने पति रमाकान्त पर हत्या का आरोप लगाया है, उनके द्वारा कहा जा रहा कि अक्सर उसकी बेटी को उसके पति द्वारा मारपीट करने की बात बताती थी। दिल्ली से भी कई बार मारपीट करने की बात फोन से बताती थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।