29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज आंधी ने छीना गरीब का आशियाना, सड़क पर आया परिवार

हवा तूफान आने से महिला का मकान टूट गया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 24 Mar 2020, 10:05 AM IST

cg news

तेज आंधी ने छीना गरीब का आशियाना, सड़क पर आया परिवार

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में हवा तूफान आने से महिला का मकान टूट गया है। 15 दिन पहले हवा तूफान आने से आदिवासी महिला का मकान का सीट टूटकर गिर गया है, जिसकी शिकायत तहसील कार्यालय दुर्गूकोंदल में करने के बाद भी अधिकारी उक्त आदिवासी महिला को मदद करने नहीं पहुंचे हैं।

आदिवासी महिला रैमाबाई कल्लो ने बताया कि 15 दिन पहले हल्की बारिश के साथ तेज हवा चली, जिसमें इंदिरा आवास मकान में छाये हुए सीट उडक़र टूट गया, जिसके कारण मेरे परिवार के लिए रहने के लिए आशियाना नहीं है। महिला मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालती है। अब महिला के सामने बड़ी समस्या आकर खड़ी हो गई है।

साथ ही गरीबी के कारण मकान को पुन: बनाने में अक्षम नहीं और तहसीलदार को लिखित शिकायत की है। शिकायतकरने के बाद भी पुन: मकान निर्माण और सीट खरीदी कर कार्य पूर्ण करने के लिए कोई मदद नहीं मिला है, जिससे परेशानी का समना करना पड़ रहा है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र टेकाम ने बताया कि आपदा से मकान ढहने, छत ढ़हने से क्षतिपूर्ति राशि मिलता है, लेकिन अब तक प्रशासन के द्वारा पीडि़त महिला को लाभ नहीं पहुंचाना गलत है ।

अधिकारियों से चर्चा कर मदद दिलाया जायेगा। ताकि महिला का घर बन सके जिससे उसे राहत मिल सके।