20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मदद के बहाने किराए के मकान में बुलाया, फिर युवक ने शादीशुदा महिला से किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Kanker Rape Case: भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने मोबाइल से दोस्ती कर महिला को किराए के मकान में बुलाया और जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।
2 min read
Google source verification
Gang Rape: नवविवाहिता से सामूहिक बलात्कार, विरोध करने पर आरोपियों ने मारी गोली

Gang Rape: नवविवाहिता से सामूहिक बलात्कार, विरोध करने पर आरोपियों ने मारी गोली

Kanker Rape Case: भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने मोबाइल से दोस्ती कर महिला को किराए के मकान में बुलाया और जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार(Kanker Rape Case) की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की एक 32 वर्षिया विवाहित महिला ने 15 फरवरी को थाना में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि ग्राम बांदे थाना बांदे निवासी भोलानाथ विश्वास उम्र 34 वर्ष पिता गुरूपद से जान पहचान होने के कारण दोनों आपस में एक दूसरे के साथ मोबाइल(Kanker Rape Case) के माध्यम से बातचीत करते थे।

यह भी पढ़ें: CG में भीषण हादसा: सड़क पर पिता के साथ बस का इंतजार कर रहे 9 साल के बच्चे को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

मुंह बंद कर किया दुष्कर्म
इस दौरान आरोपी ने केंवटी में एक किराया का मकान लिया और पीड़िता को बोला कि वहां पर रखे सामान को व्यवस्थित करने के लिए मदद करना है। पीड़िता जब उसके साथ जाने के लिए तैयार हो गई तो आरोपी उसे अपने स्कूटी में बैठाकर किराए के मकान केंवटी ले गया और वहां पर ले जाकर जब सामान को व्यवस्थित करने लगी तभी आरोपी ने दरवाजा बंद कर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए उसके मना करने के बाद भी जबरदस्ती मूंह बंद कर शारीरिक संबंध(Kanker Rape Case) बनाते हुए दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद पीड़िता ने थाना में आकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म (Kanker Rape Case)करने वाला आरोपी भी शादीशुदा है। उसके दो बच्चें हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।