10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दलित छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या, परिजनों ने लगाए पड़ोसी युवक पर गंभीर आरोप

दलित छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या, परिजनों ने लगाए पड़ोसी युवक पर गंभीर आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 21 Sep 2018, 11:20 AM IST

rape

दलित छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या, परिजनों ने लगाए पड़ोसी युवक पर गंभीर आरोप

कन्नौज. जिले में एक दलित नाबालिग लड़की के साथ बालात्कार के बाद हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। लड़की का शव बीते दिवस उसके घर में रस्सी के फंदे पर कमरे में लटका मिला था। उसके दोनों पैर जमीन पर मुड़े हुए थे। इसलिए काफी हद तक साफ था कि उसकी हत्या की गई है। खुद परिजनों का भी यही आरोप है लेकिन एक दिन पहले पुलिस ने आत्महत्या का मामला बताकर शव का पोस्टमार्टम करा दिया था। इसे लेकर परिजनों में काफी नाराजगी रही। यह सनसनीखेज वारदात सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पठकाना की है।


फांसी से लटका मिला शव


पीड़िता के भाई का कहना है कि उसकी बहन दबंग की छेड़छाड़ से बहुत परेशान थी और दो दिन पहले जब आरोपी शाहरुख को ऐसा करने से मना किया गया तो आरोपी ने उसकी बहन और उसको देख लेने की धमकी दी थी। उसने बताया है कि घर में लड़की अकेले रुकती थी और बाकी की दोनों बहने स्कूल चली जाती थीं। वह खुद भी काम करने चला गया था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी युवक ने अपने एक साथी के साथ घर पहुंचकर लड़की से बालात्कार करने के बाद राज खुलने के डर से उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को फांसी पर लटका दिया। घटना से गुस्साएवपरिजन पुलिस पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर परिजनों ने शव को बाहर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।


भाजपा प्रदेश मंत्री ने की अधिकारियों से बात


उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपों के बारे में कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने के बाद भी परिवार के लोग नहीं माने। भाजपा प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से बात की। पाठक ने जिलाधिकारी से दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने का अनुरोध किया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। अब नाबालिग दलित लड़की के शव का डाक्टरों के पैनल से दोबारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिसके बाद पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


दबंग किस्म का है आरोपी


मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि नाबालिग लड़की के साथ बालात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। सूत्रों की माने तो दोनों आरोपी इलाके के दबंग किस्म के हैं और इलाके की बहू-बेटियों से छेड़छाड़ करते रहते हैं, लेकिन उनकी गुंडागर्दी और दबंगई के चलते कोई उनकी शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है।


दोबारा कराया गया पोस्टमार्टम


परिजनों का कहना था कि पुलिस हत्या की वारदात को आत्महत्या साबित करने पर तुली है। परिवार के लोग पास के ही दो दबंग किस्म के युवकों पर रेप कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। काफी देर तक चले हंगामे के बाद भाजपा के प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने परिजनों को समझाया। जिसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता की और दोबारा चिकित्सकों के पैनल द्वारा पीएम कराए जाने की बात कही। डीएम के निर्देष पर दोबारा पीएम के आदेश दिए गए हैं।

दूसरे समुदाय के युवक पर लगा आरोप

पीड़ित परिजनों का आरोप है कि काफी दिनों से शाहरुख नाम का एक दबंग युवक और उसका साथी लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। उसके डर से लड़की की पढ़ाई भी बंद करा दी गई थी लेकिन दबंग आरोपी की हरकतें नहीं थमीं। परिजनों का कहना है कि आज वे लोग (घरवाले) घर पर नहीं थे और लड़की घर में अकेले थी।