
कन्नौज. डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वोट मांग कर 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज कर दिया। इस दौरान उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर भी बड़ा दिया। उन्होंने कहा कि 2019 में कांग्रेस से उनकी दोस्ती जारी रहेगी, लेकिन कांग्रेस को अपने सहयोगी दलों का सम्मान करना चाहिये। अखिलेश यादव ने गोरखपुर और फूलपुर में हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत का दावा भी किया।
अखिलेश यादव मंगलवार को अपनी पत्नी डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में आये थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर हमला बोलने के साथ ही कांग्रेस को भी नसीहत दी।
दोस्ती अपनी जगह और राजनीति अपनी जगह : अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश में होने वाले लोकसभा के उपचुनाव में कांग्रेस के साथ प्रत्याशी न उतारने की बाबत उन्होंने कहा कि दोस्ती अपनी जगह है और राजनीति अपनी जगह है। कांग्रेस से हमारा गठबंधन विधानसभा चुनाव तक ही था। अब तो उनसे दोस्ती है। कांग्रेस को भी गठबंधन के मामले में बेहतर बनना होगा। अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस को गठबंधन के मामले में सहयोगी दलों का सम्मान करना होगा। अगर वह ऐसा करने में सफल रहते हैं तो फिर बात लंबे समय तक चलेगी। कांग्रेस पार्टी अगर सम्मान करेगी तो अच्छा होगा।
प्रधानमंत्री सिर्फ गंगा को निर्मल करने की बात कहते हैं...
कन्नौज के गुरसहायगंज में अखिलेश यादव ने कन्नौज में गंगा नदी को लेकर भाजपा की सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि गंगा नदी तो काली नदी हो रही है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दे रही है, जबकि देश के प्रधानमंत्री गंगा नदी को निर्मल करने की बात कर रहे हैं।
गरीबों का पैसा अमीरों को मिल रहा है
बैंक के घोटालों पर अखिलेश यादव कहा कि गरीबों का पैसा गरीबों को नहीं अमीरों को मिल रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कन्नौज में अपने भाषण में कहा था कि गरीबों के खाते में रुपये आएंगे पर उलटा हुआ। जो पैसा गरीबों का था वह देश के बड़े लोग लेकर भाग गये। उन्होंने कहा कि बंदूक का जवाब बंदूक से देने का हवाला देने वाले बजट में कोई व्यवस्था नहीं कर सके हैं।
...तो हम भी हम भी करेंगे पकौड़े पर चर्चा
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग हमें पकौड़ा बनाना सिखा दें। इसके बाद हम भी पकौड़े पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सच्चाई पर चर्चा करेगी।
नकल के बहाने गरीब की तरक्की रोकना चाहती है सरकार
उत्तर प्रदेश में बच्चों के परीक्षा से किनारा करने पर अखिलेश यादव कहा कि इसके लिए केंद्र के साथ प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। जो बच्चे स्कूल में परीक्षा छोड़ रहे है। उनका इंतजाम करना चाहिए। यह सरकार नकल के बहाने गरीब किसान की तरक्की रोकना चाहते हैं। यह भाजपा के लोगों की साजिश है ताकि नौजवान नौकरी न मांग सकें। उन्होंने कहा कि जर्मनी व फ्रांस में तो बच्चे किताब लेकर परीक्षा में बैठते हैं। अच्छी व्यवस्था करिए ताकि बच्चे पढ़ कर कुछ बन सकें।
सरकार ने शिक्षकों और शिक्षामित्रों को लड़ा दिया
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने 2019 के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार जनता खुद भाजपा को वोट नहीं देगी। सरकार न मेडिकल कॉलेज चला पा रही है और न इंजीनियरिंग कॉलेज। अखिलेश यादव ने कहा कि ये लड़ाई करवाने वाले लोग हैं। शिक्षकों और शिक्षामित्रों को लड़ा दिया। अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में डायल 100 पुलिस-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया गया है।
देखें वीडियो...
Updated on:
20 Feb 2018 09:50 pm
Published on:
20 Feb 2018 09:33 pm
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
