उत्तर प्रदेश के कन्नौज के तिर्वा तहसील के डढ़ियन गांव में रहने वाली विधवा मीरा देवी के घर में 2 सांप दिखाई दिये। जिसके बाद मीरा देवी ने अपने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। सांप होने की सूचना से डरे ग्रामीणों ने कुछ सपेरों को बुला लिया। बीन बजाकर जब सपेरों ने सांपों को पकड़ना शुरु किया तो एक के बाद एक करके 18 छोटे बड़े सांप झोपड़ी से निकले। सपेरा महेशनाथ व सपेरा करननाथ की मानें तो यह पकड़े गए सांप, सांपों की सबसे जहरीली किंग कोबरा प्रजाति के हैं। वहीं पड़ोसी जबर लोधी ने बताया कि जबसे बरसात शुरु हुई है, तभी से मीरा देवी के घर में सांप लगातार निकल रहे हैं। फिर जब सांप ज्यादा निकलने लगे तो पास के ही सपेरों के गांव से सपेरों को बुलवाया गया।