कन्नौज. Girlfriend Strike in front of Boyfriend Home. उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सौरिख में एक प्रेमिका का त्याग आखिरकार रंग लाया। प्रेमी के घर की चौखट पर 10 दिनों तक धरना देकर अपने प्यार की भीख मांगने वाली प्रेमिका के त्याग के आगे आखिरकार घरवालों को झुकना पड़ा। दरअसल, सौरिख के अनुज यादव और इटावा की शिवा यादव के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। ऐसे में अपना प्रेम पाने के लिए शिवा अपने प्रेमी के घर पहुंची और 10 दिनों तक उसके घर की चौखट पर बैठी रही। इस दौरान लड़के के घरवालों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी।आखिरकार परिजनों का दिल पिघला और इनके प्यार की जीत हुई। दोनों तरफ के परिजनों की मौजूदगी में बालाजी मंदिर में दोनों ने एक दूसरे को वर माला पहनाई। मौजूद लोगों ने दोनों को आशीर्वाद दिया।