2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने औचक निरीक्षण कर उठाये कई सवाल, सुधर की दी हिदायत

संदीप सिंह के निरीक्षण में जिला अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर प्रभारी गुड्डू को सुधार की हिदायत दी गई।

2 min read
Google source verification
kannauj

कन्नौज. जिले के प्रभारी व माध्यमिक, बेसिक, प्राविधिक एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के निरीक्षण में जिला अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर प्रभारी गुड्डू को सुधार की हिदायत दी गई। अस्पताल की साफ-सफाई कराने पर जोर दिया। वही गेहूं खरीद केंद्र पर जाकर निरीक्षण गए जहाँ नवीन मंडी के शाखा विपणन में गड़बड़ी की आंशका पर 27 बोरे गेहूं सीज किया गया। साथ में मामले की जांच के साथ अस्थाई कर्मचारी को हटाने के निर्देश दिए गए। वहीं, नदारद केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की हिदायत दी गई।

अव्यवस्थाएं देख दी हिदायत

कन्नौज दौरे पर आये राज्यमंत्री संदीप सिंह ने जिलाधिकारी रवींद्र कुमार व एसपी किरीट राठोड़ के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी मिलने पर प्रभारी गुड्डू को सुधार की हिदायत दी गई। तमाम अव्यवस्थाएं मिलीं। इंतजाम भी नदारद रहे। अस्पताल की साफ-सफाई कराने पर जोर दिया। ओपीडी, बालक वार्ड व ओटी में भी जाकर हाल देखा। वहां भर्ती मरीज सोमवती समेत अन्य से बात की।

सेतु निगम अफसरों से की बातचीत

दवा व उपचार के बारे में पूछा गया। बताया कि मरीज को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। परिसर में जगह-जगह कूड़ा दान रखवाएं। प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने तिर्वा क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण किया। सेतु निगम अफसरों से बातचीत की। बताया कि काम में तेजी लाकर एक महीने में पुल तैयार कर लिया जाए। धनराशि अवमुक्त नहीं हुई है तो फौरन बजट की मांग करें। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। किसी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई होगी।

गेहूं की गुणवत्ता मिली खराब

नवीन मंडी के सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। मौके पर शाखा विपणन केंद्र प्रभारी प्रेम कुमार नहीं मिले। इस पर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मौके पर अस्थाई कर्मी खरीद करते मिला। किसी तरह की जानकारी न देने पर हटाने के निर्देश दिए गए। जिससे खरीद की जा रही थी, वह किसान नहीं बल्कि उसका चालक निकला। खरीदे गए गेहूं की 60 फीसद तक गुणवत्ता खराब मिली।

अब तक खरीद का ब्योरा मांगा, जो अधूरा मिला। खरीद पुस्तिका में दर्ज किसानों से जिलाधिकारी रवींद्र कुमार के माध्यम से बात कराई तो नंबर भी गलत निकले। इस पर एसडीएम सदर शालिनी प्रभाकर ने मौके पर रखे 27 बोरा गेहूं सीज कर दिया। साथ में मंडी सचिव अनिल कुमार गौर के साथ मामले की पड़ताल की। पीसीएफ केंद्र का निरीक्षण किया गया लेकिन वहां किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली।