2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी मुश्किलों से हुआ था प्रेम विवाह, बहन के आंसू देख भाई ने किया कुछ एेसा झटपटाता रहा जीजा

बड़ी मुश्किलों से हुआ था प्रेम विवाह, बहन के आंसू देख भाई ने किया कुछ एेसा झटपटाता रहा जीजा

2 min read
Google source verification
kannauj

kannauj

कन्नौज. एक भाई को अपनी बहन का घर उजड़ते देख गुस्सा आ गया और उसने अपने जीजा को गोली मार दी। गोली लगने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

कन्नौज जिले की गुरसहायगंज कोतवाली अंतर्गत जीटी रोड पर जलालाबाद के पास पेट्रोल पंप के सामने अपनी बहन के साथ कन्नौज से लौट रहे एक युवक को गोली मार दी गई। उन्हें नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक पैंतीस वर्षीय सोनू शर्मा निवासी गुरसहायगंज का कस्बे में लोहे का कारोबार है।

ऐसे दिया गया घटना को अंजाम

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले सोनू गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता दोपहर करीब ढाई बजे वह अपनी बहन के साथ कन्नौज में कचहरी से लौट रहे थे। तभी जलालाबाद में बसंती कोल्ड स्टोरेज के पास पीछे से दो बाइक पर सवार चार लोगों ने घात लगाकर हमला कर दिया और उनके पास से ओवरटेक कर सटा कर गोली मार दी। गोली लगते ही वह सड़क पर झटपटाकर गिर गया। बाइक गिरने से उसकी बहन भी घायल हो गयी। जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोली लगे युवक और उसकी बहन को मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचाया। जहां उसकी हालत गम्भीर होने पर उसको कानपुर रेफर कर दिया गया।

कोर्ट में चल रहा था मामला

बताया जाता है कि सोनू ने नेहा गुप्ता के साथ प्रेमविवाह किया था, जिसके बाद से इन दोनों के बीच गृह कलह को लेकर मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा था, इसी मामले में वह आज कोर्ट आया हुआ था जहां उसकी साढ़ू राहुल और बहन का भाई हिमांशु से कहासुनी हो गयी। इसके बाद हिमांशु गुप्ता अपने चार साथियों के साथ बाइक से पीछा करते हुए घटना को अंजाम दिया।