दरअसल कन्नौज में बनने वाली इत्र को खरीदते समय ग्राहक उसे जिन शीशियों में पैक करवाते हैं, उनमें ज्यादातर चीन में बनी हुई होती हैं। इत्र की दुकानों में डिस्पले काउंटर पर रखीं चीन की खूबसूरत शीशियों को देखकर ग्राहक उनमें ही इत्र लेना पसंद करते हैं। चीन की शीशियों के आगे किसी दूसरी शीशी में इत्र देने पर ग्राहक इंकार कर देते हैं।