कन्नौज. राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब कोरोनावायरस का एक संदिग्ध मरीज अस्पताल में पहुंचा। आनन-फानन में इलाज के लिए उसको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। अस्पताल में दाखिल हुए मरीज का कहना था कि उसे कोरोना हो गया है। हालांकि, जांच में अभी कोरोनावायरस की पुष्टि नहीं हो पायी है, लेकिन मरीज की संदिग्धता को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन पूरी तरह से पुष्टि के लिए अभी मरीज को रोककर आगे की जांच किये जाने की बात कह रहा है।